छपराः छुट्टी पर घर आए दारोगा की निर्मम हत्या, खेत में मिली लाश

छपरा। बिहार के छपरा जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में दारोगा की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक दारोगा की पहचान नरांव गांव निवासी राणा रविरंजन प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना में दारोगा के पद पर पदस्थापित थे। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। मंगलवार की शाम को वह सब्जी खरीदने के लिए धनौरा बाजार गए थे। सात बजे उनसे मोबाइल पर घरवालों से बात हुई थी।

chapra murder of sub inspector and his dead body found in field

जब देर शाम को वह घर नहीं पहुंचे तो करीब 8 बजे फिर उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनको मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा, जिससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद इस मामले में नरांव गांव निवासी उनके बेचे अमन प्रताप ने अवतार नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में अमन ने बताया कि उनके पिता मंगलवार की शाम को सब्जी खरीदने के लिए धनौरा बाजार गए थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की शाम को मोबाइल से बात करते हुए डुमरी जुअरा स्टेशन की तरफ जाते हुए देखा गया था।

उनका शव डुमरी रेलवे स्टेशन से आगे खेत में पाया गया। इस सूचना के बाद घर में मातम पसर गया। वहीं अवतार नगर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। वहीं एसपी संतोष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+