छपराः मां के साथ अस्पताल गई 6 वर्षीय बच्ची के साथ कर्मचारी ने किया घिनौना काम

छपरा। बिहार के छपरा जिले के महावीर अस्पताल में शुक्रवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अस्पताल के कर्मचारी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ शहर के नगर पालिका चौक स्थित अस्पताल में आई हुई थी। आरोपित मोहम्मद साकिब बच्ची को बहलाकर अस्पताल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित जिला परिषद के शौचालय में ले गया, जहां मासूम के साथ घिनौना काम किया।

chapra misdeed with minor girl and accused arrested

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी शौचालय के पास पहुंचे तो उन्होंने आरोपित मोहम्मद साकिब को दबोच लिया। कर्मचारियों ने तो पहले आरोपित को पीटा फिर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस आरोपित को अपने साथ नगर थाने में लेकर आई और पूछताछ की। नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। साथ ही बच्ची का भी बयान लिया जाएगा। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद महावीर नर्सिंग होम के कर्मचारी और प्रबंधक फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+