Chapra Assembly Election 2025: छपरा में चलेगा खेसारी का जादू या फिर बीजेपी की छोटी कुमारी मारेंगी बाजी?
Chapra Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार (6 नवंबर) को वोट डाले जाएंगे। फर्स्ट फेज में राज्य की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और इनमें कुछ ऐसी सीटें हैं जहां पूरे देश की नजर होगी। हाई प्रोफाइल सीट में छपरा भी शामिल है, जहां से इस बार आरजेडी ने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को टिकट दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान भी यह सीट काफी चर्चा में रही थी। यहां से बीजेपी ने छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है।
छपरा की इस सीट पर चुनावी संग्राम काफी रोमांचक हो सकता है। फिल्मी दुनिया से आने की वजह से खेसारी लाल पर विपक्षियों की ओर से काफी तीखे आक्रमण हुए थे। खेसारी के लिए विरोधियों की ओर से नचनिया जैसे जुमलों का भी इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, आरजेडी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार के लिए तेजस्वी यादव के अलावा अखिलेश यादव भी उतरे थे।

Bihar Election First Phase: छपरा की सीट पर रोमांचक मुकाबला
- छपरा सीट की बात करें, तो जनसंख्या के आधार पर यहां हिंदू समुदाय 81.45 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 11.14 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता लगभग 12.2 प्रतिशत हैं।
- मतदाता संरचना में 62.59 प्रतिशत शहरी और 37.41 प्रतिशत ग्रामीण मतदाता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, तेजस्वी, तेजप्रताप, सम्राट से अनंत सिंह तक, किसकी चमकेगी किस्मत?
- 2020 विधानसभा चुनाव में छपरा में 3,30,176 पंजीकृत मतदाता थे, जिसमें मतदान प्रतिशत 51.09 था।
- बीजेपी ने यहां से छोटी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है जबकि आरजेडी ने खेसारी लाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, राखी गुप्ता भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
Chapra Assembly Election 2025: हाई प्रोफाइल सीट पर कई रैलियां
छपरा सीट कितना हाई प्रोफाइल है यह इससे समझ सकते हैं कि यहां 30 अक्टूबर को बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी आए थे। इस बार यहां शहर की पू्र्व मेयर राखी गुप्ता भी मैदान में उतर गई हैं। हालांकि, 2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को महज 6,000 वोट मिले थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भी मुकाबला मुख्य रूप से आरजेडी और बीजेपी के बीच ही है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 1: अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो कैसे करेंगे वोट? यहां जान लें काम की जानकारी












Click it and Unblock the Notifications