Bihar News: राष्ट्रपति के पटना दौरे को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, जानिए किस रास्ते का करें इस्तेमाल

President Droupadi Murmu Patna Visit News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को बिहार की राजधानी पटना आ रही है। एयरपोर्ट पहुंचे के बाद वह अशोक कंवेंशन सेंटर में चौथे कृषि रोड मैप का उद्घाटन करने वाली हैं। वहीं शाम 4 बजे 40 मिनट तक गुरुद्वारा में रुकने का प्रोग्राम है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव किये गए हैं। कई रास्तों से आम लोगों को आने-जाने के लिए मना किया गया है। उनके लिए रास्ते को बंद कर, अलग इंतज़ाम भी किए गए हैं। ट्रैफिक एसपी पुरन कुमार झा ने पटना के लोगों से यह भी अपील की है कि वह घर से निकले से पहले ट्रैफिक रूट प्लान देख कर ही निकलें ताकि ट्रैफिक की वजह से परेशानी ना झेलनी पड़ी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव

सुबह 10 से लेकर दोपहर 01 बजे तक ट्रैफिक रूट

18 अक्टूबर को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पटना हवाइ अड्डा के गेट नं.02 से सामान्य गाड़ी की एंट्री और एग्जिट होगी। आयुक्त दफ्तर के सामने वाली जेपी गंगा पथ मोड़ से चिल्ड्रेन पार्क, ज्ञान भवन, कारगिल चौक की तरफ जाने वाली गाड़ियों का परिचालन वर्जित रहेगा।

सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक की अवधि में ये गाड़िया आयुक्त दफ्तर के सामने से जेपी गंगा पथ होते हुए अपने डेस्टिनेशन की तरफ़ जा सकते हैं। राजापुर पुल से बोरिंग रोड, बेली रोड या फिर पुराने बायपास की तरफ़ जा सकते है.
कारगिल चौक से चिल्ड्रेन पार्क, ज्ञान भवन की तरफड जाने वाली गाड़ियों का परिचालन वर्जित रहेगा।

इस दौरान सभी गाड़िया कारगिल चौक से रामगुलाम चौक और फिर एग्जीबिशन रोड की तरफ से अपने डेस्टिनेशन पहुंच सकते हैं। चितकोहरा या फिर अनिसाबाद से सचिवालय की तरफ़ आने वाली गाड़िया गर्दनीबाग फ्लाईओवर से होते हुए होर्डिंग रोड की तरफ़ से अपने डेस्टिनेशन पहुंच सकते हैं। रेलवे गुमटी (गर्दनीबाग दुर्गा मंदिर) होते हुए होर्डिंग रोड से अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच सकते हैं।

फुलवारी या फिर अनिसाबाद की तरफ़ से पटेल गोलम्बर से होते हुए, बेली रोड जानी वाली गाड़िया हवाई अड्डा, पश्चिमी गेट से डुमरा चौकी के रास्ते फुलवारी जेल से जगदेव पथ की तरफ़ से बेली रोड जा सकते हैं।

दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक ट्रैफिक प्लान

अशोक राजपथ में पूरब दरवाज़ा से तख्त हरिमंदिर जी पटना साहिब की तरफ़ जाने वाली गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक सभी गाड़ियों को मोर्चा रोड से सुदर्शन पथ होते हुए पटना साहिब स्टेशन से होते हुए अपने डेस्टिनेशन पहुंचना होगा।

पश्चिम दरवाजा से तख्त हरिमंदिर जी पटना साहिब की तरफ जाने वाली गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा। इस दैरान सभी गाड़ियों को पश्चिम दरवाज़ा से सदर गली होते हुए, सुदर्शन पथ से खाजेकलां घाट गंगा पथ के रास्ते अपने डेस्टिनेशन की तरफ़ जा सकते हैं।

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक के बीच दिनकर गोलम्बर, नाला रोड, एग्जीबिशन रोड के रास्ते बेली रोड पहुंच सकते हैं। वहीं राजेन्द्र नगर फ्लाईओवर के रास्ते से 90 फीट रोड से न्यूबाईपास की तरफ़ जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+