पार्टी के बहाने पत्नी को दोस्तों के चंगुल में फंसाया फिर कमरे के बाहर पति देता रहा पहरा, दोस्तों ने किया गैंगरेप

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां गैंगरेप की वारदात के तीन साल के बाद आरोपित पति और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीन वर्ष पूर्व पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का गैंगरेप किया था। बैरिया थाना क्षेत्र में ब्याही गई गई पीड़िता के साथ जब यह घटना घटी तो उस वक्त वह नवविवाहिता थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसी मामले में तीन साल बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर डीजीपी ने निर्देश दिया जिसके बाद आरोपित पति सहित चार अज्ञात दोस्तों पर बैरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के पति तजाद्दीन खां व उसके चार दोस्तों पर बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी।

पति ने शादी के बाद ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया

पति ने शादी के बाद ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया

साल 2014 में 26 दिसंबर को पूर्वी चंपारण की रहने वाली लड़की की शादी बैरिया जिले के रहने वाले युवक तजाद्दीन खान के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद से लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी दौरान साल 2016 में 18 अगस्त को पीड़िता का पति बाहर कमाने चला गया फिर 29 अक्टूबर को वापस आ गया और महिला के गहने लेकर बेच दिया।

दोस्तों ने पूरी रात किया गैंगरेप

दोस्तों ने पूरी रात किया गैंगरेप

इसके बाद 16 नवंबर 2016 को आरोपित पति ने अपनी पत्नी को एक दोस्त की पार्टी में चलने को कहा। महिला जब पति के साथ दोस्त के घर गई तो वहां कोई पार्टी नहीं हो रही थी। मौके पर पति के चार दोस्त मौजूद थे, जिसके बाद पति ने पत्नी के एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और उसके बाद सभी दोस्तों ने पूरी रात दो-दो बार उसका रेप किया।

महिला हो गई गर्भवती

महिला हो गई गर्भवती

इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई और वो अपने मायके चली गई। महिला ने पुलिस से मामले को लेकर शिकायत भी की लेकिन किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और उसका केस भी दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ दिल्ली चली गई, जहां उसके पिता ऑटो चलाते हैं। तीन साल से चक्कर काटकर थकी महिला ने 29 दिसंबर 2019 में सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा।

आरोपितों की जांच में जुटी पुलिस

आरोपितों की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने 15 जनवरी को पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएमओ से मिले आदेश के बाद डीजीपी के निर्देश पर दो मार्च को बैरिया थाने में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+