Bihar News: प्रदेश में चमकी बुखार की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग कितना है तैयार, क्या-क्या हुए हैं इंतज़ाम?
बिहार में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Bihar News: बिहार में चमकी बुखार की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है। प्रदेश के कई ज़िलों से चमकी बुखार का मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल चमकी बुखार से निपटन में प्रदेश सरकार की काफी फजीहत हुई थी। इस साल चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग कितना तैयार है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले साल के मुकाबले इस साल स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही चमकी बुखार से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में चमकी बुखार के मद्देनज़र तैयारियों को दुरुस्त रखने की कवायद शुरु कर दी है।
चमकी बुखार को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है, इस बाबत प्रदेश के सभी जिलो में सदर अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवा का स्टॉक रखने के लिए कहा गया है। सभी जिला के पदाधिकारियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ प्राथमिक उपचार केंद्र, रेफरल हॉस्पिटल और अनुमंडलीय अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। चमकी बुखार को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड और दवाइयों का स्टॉक रख लिया गया है। हालांकि चमकी बुखार के लिए अभी सभी जिलों में स्पेशल वार्ड नहीं बनाए गए हैं। अगर ज़रूरत पड़ी तो इसकी भी व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने चमकी बुखार से निपटने के लिए सारी सुविधाओं को पहले ही दुरुस्त कर दिया है, ताकि वक्त पर अफरा-तफरी जैसा माहौल पैदा नहीं हो। चमकी बुखार से निपटने के लिए विभिन्न जिलों में डॉक्टर की टीम को लगाया गया है। जो कि लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से अपील की गई है कि चमकी बुखार से संबंधित किसी भी तरह का कोई लक्षण दिखता है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। डरने की कोई ज़रूरत नहीं है बस सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
ये भी पढ़ें: Nalanda News: 4 बहुओं के साथ साक्षरता परीक्षा में सास भी हुईं शामिल, तारीफ़ करते नहीं थक रहे ग्रामीण












Click it and Unblock the Notifications