'कानून व्यवस्था क्या होती है, योगी जी से सीखें नीतीश', Asad Ahmed Encounter पर बोले गिरिराज सिंह

Atiq Ahmed Son Encounter: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम का एनकाउंटर करने वाली STF की टीम में कुल 12 लोग शामिल थे। 5 लाख रुपये का इनामी असद और ग़ुलाम को UP STF ने झांसी में ढेर किया।

Central Minister Giriraj Singh On Atiq Ahmad Son Asad Ahmed Encounter News Hindi


Atiq Son Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था पर बैठक बुलाई। वहीं उन्होंने एनकाइंटर टीम में शामिल सभी सदस्यों की तारीफ की।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने STF के साथ DGP, स्पेशल DG (क़ानून व्यवस्था) और पूरी टीम की सराहना की। आपको बता दें कि संजय प्रसाद (प्रमुख सचिव गृह) ने एनकाउंटर की जानकारी सीएम योगी को दी। इस पूरे मामले में की रिपोर्ट सीएम के सामने पेश की गई।

अतीक अहमद के एनकाउंटर के बाद बिहार में भी सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कानून व्यवस्था देखना हो तो, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी जी से सीख लें कि आम आदमी खुद को कैसे महफूज़ रखता है।

Recommended Video

    Asad Ahmed Encounter: CM Yogi और Keshav Prasad Maurya ने क्या कहा | Atiq Ahmed| वनइंडिया हिंदी

    उमेश पाल हत्याकांड में फरार असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के बाद स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस शासन की जीरो टॉलरेंस नीति चला रही है। पुलिस और एसटीएफ की टीम को लगातार उसकी तलाश थी।

    शासन की तरफ से अपराधियों पर पांच-पांच लाख रुपये का का इनाम था। 24 फरवरी को हुई उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस की विभिन्न टीमें अपराधियों की तलाश कर रही थी। आज सूचना के आधार पर कुछ लोगों को इंटरसेप्ट किया गया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली।

    हत्याकांड में शामिल अपराधियों और एसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में असद और गुलाम ढेर हो गए। उसके पास से 7.62 बोर की पिस्टल भी बरामद हुई। डिप्टी एसपी नवेंदु और विमल कुमार के नेतृत्व में टीम ने कामयाबी पाई। शासन की नीति के मुताबिक आगे भी अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह 12:45 बजे अपराधियों को टीम ने ढेर किया। वहीं यूपी एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम के बारे में कहा कि अफवाह से दूर रहें। गुड्डू मुस्लिम की तलाश जारी है। अभी तक उसका कोई लोकेशन पुलिस के पास नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Son Asad को यूपी एसटीएफ की 'स्पेशल 12' टीम ने किया ढेर, मुठभेड़ वाली पुलिस टीम को जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+