Atiq Ahmed Son Asad को यूपी एसटीएफ की 'स्पेशल 12' टीम ने किया ढेर, मुठभेड़ वाली पुलिस टीम को जानिए

Atiq Ahmed Son Asad को मुठभेड़ में मार गिराया गया। झांसी में यूपी पुलिस की जिस टीम ने एनकाउंटर किया उसके सदस्यों को जानना काफी जरूरी है। इस टीम में डीएसपी, इंस्पेक्टर और कमांडो शामिल रहे। जानिए पूरी टीम को

Atiq Ahmed Son Asad

Atiq Ahmed Son Asad को Jhansi Encounter में मार गिराया गया। अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में 12 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

मुठभेड़ में महारत! दो अपराधी ढेर

अपराधी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। UP STF ने पांच लाख के इनामी असद को ढेर कर दिया। इस टीम में कौन लोग शामिल हैं, इनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस उपाधीक्षक (DySP) नवेन्दु कुमार टीम को लीड कर रहे थे।

किन अधिकारियों की टीम को कामयाबी मिली

झांसी मुठभेड़ को अंजाम देने वाली यूपी एसटीएफ की इस 'स्पेशल 12' टीम में पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार, डीएसपी विमल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय शामिल रहे।

बाइक से भागने और पुलिस पर फायरिंग के आरोप

झांसी में यूपी एसटीएफ की 12 सदस्यीय टीम ने पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद को मुठभेड़ में मार गिराया। असद के अलावा गुलाम को भी ढेर किया गया। दोनों बाइक से भागने की कोशिश की, रोकने पर पुलिस पर पुलिस पर गोली भी चलाई।

मुठभेड़ टीम में पांच हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल

यूपी पुलिस की एनकाउंटर टीम में सब-इंस्पेक्टर विनय तिवारी के अलावा पांच हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल रहे। इनके नाम पंकज तिवारी, सोनू यादव, सुशील कुमार, सुनील कुमार और भूपेंद्र सिंह हैं।

अतीक की रिहाई की साजिश!

इन 10 जवानों के अलावा दो कमांडो- अरविंद कुमार और दिलीप कुमार यादव भी झांसी एनकाउंटर में शामिल रहे। बता दें कि यूपी पुलिस ने इन आरोपियों पर अतीक अहमद की रिहाई की साजिश में शामिल होने का आरोप भी लगाया है।

Recommended Video

    Asad encounter: CM Yogi ने कहा था- मिट्टी में मिला देंगे | Umesh Pal Murder case | वनइंडिया हिंदी

    ब्रिटिश रिवॉल्वर और पिस्टल बरामद

    पुलिस के अनुसार असद और एक अन्य शख्स को झांसी जिले के परीक्षा बांध थाना क्षेत्र बड़ागांव में मार गिराया गया। उनके पास से एक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर .455 बोर और वाल्थर पी88 7.63 बोर पिस्तौल बरामद की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+