लालू प्रसाद यादव के घर पर CBI की हुई छापेमारी, राबड़ी-मीसा के घर समेत 17 अन्य ठिकानों पर भी रेड

लालू प्रसाद यादव के घर पर CBI की हुई छापेमारी, राबड़ी-मीसा के घर समेत 17 अन्य ठिकानों पर भी रेड

पटना, 20 मई: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। लालू यादव के घर पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। इसके अलावा राबड़ी देवी, मासी भारती और लालू से जुड़े दिल्ली और बिहार में 17 जगहों पर छापेमारी चल रही है। सीबीआई ने लालू और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ उनके कार्यकाल के दौरान नौकरी के लिए भर्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

Recommended Video

    Lalu Prasad Yadav | CBI Raids | Land For Railway Job Scam | Misa Bharti | वनइंडिया हिंदी
    Lalu Prasad Yadav

    LIVE Feed
    May 20, 2022, 1:11 PM IST

    'लालू यादव रेल मंत्री थे, ग्रुप-डी की नौकरी के बदले जमीन मांगते थे...: सुशील मोदी

    भाजपा नेता सुशील मोदी ने लालू यादव के कई ठिकानों पर सीबीआई के छापेमारी पर कहा, ''जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तो उन्होंने ग्रुप-डी (रेलवे) की नौकरियों के बदले में किसी और को जमीन दान करने के लिए दर्जनों लोगों को मजबूर किया था और फिर 5-6 साल बाद उनसे खुद को उपहार में वो जमीन दिलवाया। यह था काम करने का ढंग''
    May 20, 2022, 9:53 AM IST

    CBI की कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है: आलोक मेहता

    लालू यादव के कई ठिकानों पर सीबीआई के छापेमारी पर राजद नेता आलोक मेहता ने कहा, यह एक मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश है। सीबीआई के निर्देश और कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है।
    May 20, 2022, 9:52 AM IST

    यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बीमार व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है: लालू के भाई

    लालू यादव के कई स्थानों पर सीबीआई छापेमारी पर राजद प्रमुख लालू यादव के भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बीमार व्यक्ति को जानबूझकर इस तरह परेशान किया जा रहा है। यह सब जानते हैं, जगजाहिर है कि इसके पीछे कौन है।
    May 20, 2022, 9:49 AM IST

    'रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन' से जुड़े मामले में छापेमारी जारी

    सीबीआई कथित 'रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन' से संबंधित एक नए मामले के सिलसिले में छापेमारी कर रही है। छापेमारी शुक्रवार (20 मई) से की जा रही है। केस में लालू की बेटी मीसा भारती का भी नाम है।
    May 20, 2022, 9:46 AM IST

    राबड़ी देवी के पटना आवास के बाहर पुलिस मौजूद

    बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना आवास के बाहर पुलिस की मौजूद है। सीबीआई ने कथित 'रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन' से संबंधित एक ताजा मामले में राजद प्रमुख लालू यादव के कई स्थानों पर छापेमारी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+