सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्‍लांट करवाकर लौटे लालू प्रसाद यादव से इस मामले में CBI जल्‍द कर सकती है पूछताछ

जमीन के बदले रेलवे में नौकरी मामले में लालू प्रससद यादव और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी को बीते दिनों समन भेजा गया था। इस मामले में सीबीआई जल्‍द पूछताछ कर सकती है।

laluyadav

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी को सीबीआई ने कुछ दिन पहले समन भेजा था। ये समन रेलवे में जमीन के बदलै नौकरी मामले को लेकर भेजा गया था। वहीं अब सीबीआई अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सीबीआई अब इस मामले में जल्‍द ही लालू प्रसाद यादव से पूछताछ कर सक‍ती है।

laluyadav

याद रहे अभी हाल ही में लालूू प्रसाद यादव सिंगापुर से अपनी किडनी ट्रांसप्‍लांट के बाद दिल्‍ली लौंंटे हैं। लालू प्रसाद यादव की दोनों किडनी खराब हो गई थी जिस कारण उनको सिंगापुर के डॉक्‍टरों ने किडनी ट्रांसप्‍लांट करवाने की सलाह दी थी। लालू की जान बचाने के लिए उनकी बेटी ने अपनी एक किडनी दान की है। किडनी ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक लालू प्रसाद यादव सिंगापुर के अस्‍पताल में भर्ती रहे। हालत संभलने पर उन्‍हेंं भारत लाया गया है। वहीं अगर अब इस केस में लालू यादव से पूछताछ की जाती है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

चारा घाेटाला केस में लालू प्रसाद यादव पहले ही लंबी जेल की सजा काट चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्‍हें जमानत पर हिराई मिली थी। वहीं अब रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव समेत उनकी पत्‍नी को समन भेजे जाने के बाद उनकी मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। याद रहे ये मामला 2025 का है जब लालू प्रसाद यादव रेलवे मंत्री थे और उन्‍होंने रेवले में जमी के बदले नौकरी योजना लाई थी और आरोप है कि इस योजना के तहत लालू प्रसाद यादव के सगे सं‍बंधियों के नाम जमीनें लिखवाई गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+