तेजस्वी यादव के बाद लालू के इस करीबी मंत्री के परिवार पर सीबीआई की दबिश, FIR

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई का शिकंजा कसने के बाद एक बार फिर राजद कोटे से बिहार सरकार में मंत्री चंद्रिका राय के परिवार के सदस्यों पर सीबीआई के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई का शिकंजा कसने के बाद एक बार फिर राजद कोटे से बिहार सरकार में मंत्री चंद्रिका राय के परिवार के सदस्यों पर सीबीआई के द्वारा मामला दर्ज किया गया है। परिवहन मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय के परिवार के कई लोगों के खिलाफ सीबीआई के द्वारा FIR दर्ज किया गया है। इस FIR में मंत्री के परिवार वालों द्वारा बैंक अधिकारियों से मिलकर करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है।

लालू के इस करीबी मंत्री के परिवार पर सीबीआई की दबिश, FIR

यह मामला सीबीआई की ब्रांच पटना के यूनिट अधिकारियों द्वारा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के भाई और बैंक के अधिकारियों के द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की बात सामने आई थी। जिसके बाद सीबीआई के द्वारा 18 जुलाई को यह मामला दर्ज किया गया। सीबीआई के द्वारा दर्ज किए गए FIR के अनुसार मंत्री के भाई बिधान चंद्र राय उनकी पत्नी कविता राय और उनके कारोबारी फर्म सोनाली ऑटो प्रा.लिमिटेड को इस मामले में मुख्य अभियुक्त बनाया गया है।

मामला वर्ष 2016 का बताया जा रहा है। जिसमें मंत्री के भाई बिधान चंद्र राय की ऑटोमोबाइल एजेंसी सोनाली ऑटो को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से 43 करोड़ रुपए के ओवरड्राफ्ट की फैसिलिटी दी गई थी पर अकाउंट में गड़बड़ी करते हुए बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई।

फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर सीबीआई अधिकारी जांच पड़ताल करते हुए दस्तावेज एकत्रित करने की तैयारी कर रहे हैं। वही इस मामले में आरोपी बने बिधान चंद्र राय के भाई चंद्रिका प्रसाद बिहार सरकार के राजद कोटे से इस सरकार में परिवहन मंत्री हैं और लालू यादव के खास करीबी माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+