Bihar: मंगलवार को होगा कैबिनेट का विस्तार, चर्चा के लिए पार्टी दफ्तर पहुंचे CM नीतीश

Cabinet Expansion will on tuesday पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजभवन से बड़ी खबर आ रही है, जहां मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार ( Cabinet Expansion ) को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार साढ़े 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

cabinet expansion will on tuesday cm nitish kumar reached jdu office

Recommended Video

    Bihar MLC By-Election: Shahnawaz Hussain-Mukesh Sahani के नामांकन में पहुंचे Nitish | वनइंडिया हिंदी

    सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल फागू चौहान मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलायेंगे। हालांकि कितने लोग मंत्री पद का शपथ लेंगे और वो कौन-कौन हैं, इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच सीएम नीतीश कुमार अब से कुछ देर पहले वीरचंद पटेल स्थित जदयू के दफ्तर पहुंचे हैं। समझा जा रहा है कि वो यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस पर चर्चा करने आए हैं।

    बता दें कि बीते रविवार की शाम को बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने एक अणे मार्ग जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। करीब चालीस मिनट तक चली इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी। डिप्टी सीएम तारकिशोर ने भी मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात कर सब कुछ ठीक होने का दावा किया था। बता दें कि मौजूदा वक्त में नीतीश सरकार में 13 मंत्री शामिल हैं, विस्तार के बाद 23 और मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश है।

    16 नवंबर को हुआ था शपथ ग्रहण
    बता दें कि बिहार में नई सरकार का 16 नवंबर को शपथ ग्रहण हुआ था। मुख्यमंत्री के अलावे 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें जेडीयू कोटे से 5,भाजपा से 7,हम और वीआईपी से 1-1 सदस्य मंत्री बने थे।संभावना है कि मंगलवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में भाजपा कोटे से सबसे अधिक मंत्री बनेंगे।

    बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार की शाम कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल की बैठक शाम 4:30 बजे संवाद में आयोजित है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने पत्र जारी किया है। बता दें, कि इस बार की कैबिनेट मीटिंग काफी अहम है। मंगलवार की कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+