बिहारः कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का पैर था बाहर फिर लोगों को हुआ शक और...

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना के सिविल लाइन मोहल्ले में रहने वाले शख्स की तलाश में जब उसके बेटे कब्रिस्तान पहुंचे तो वहां हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। उन्होंने वहां देखा कि मुर्दे का एक पैर कब्र से बाहर दिख रहा था। इसके बाद परिजनों ने शख्स के पैरों से पहचान कर पुलिस को सूचना दी। दरअसल, मोहल्ले के रहने वाले मृतक राम धनी राम सुबह से ही लापता थे, जिनकी लाश कब्रिस्तान में मिली है।

buxar some people did murder of old man and buried him

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक राम धनी राम के शव को कब्र से बाहर निकाला। इसके बाद से पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक राम धनी राम मठिया मोड़ पर ठेला लगाकर लिट्टी बेचता था। राम धनी राम ने कुछ दिन पहले एक जमीन का टुकड़ा बेचा था। यही बात उनके विरोधियो को अच्छी नहीं लगी।

इसके बाद मंगलवार की सुबह विवाद को खत्म करने के लिए मृतक राम धनी राम गए तो विरोधियों ने उनकी हत्या कर पूरे प्लान के साथ शव को कब्रिस्तान में दबा दिया। लेकिन मृतक का पैर कब्रिस्तान से बाहर रह गया और घर वालों ने वहां पहुंचकर मृतक की पहचान कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+