बिहारः बक्सर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर हो गई मौत

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव के पास एनएच-84 पर सोमवार को बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो मासूम शामिल हैं। बक्सर के पुरवा गांव के पास एनएच-84 पर सोमवार को बाइक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो मासूम शामिल हैं। सभी चक्की जयपाल डेरा के रहने वाले हैं।

buxar road accident four people died

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए बक्सर भेज दिया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम बच्चों के सिर और धड़ अलग अलग हो गए हैं। वहीं महिला का पैर कट कर अलग हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।

पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि मृतक चक्की के रहने वाले हैं और उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय छठु कुमार पासवान, 24 वर्षीय दुलारी देवी, 7 वर्षीय अमित कुमार और तीन वर्षिय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।

सभी मृतक चक्की के जयपाल डेरा गांव के एक ही परिवार के हैं। दुलारी देवी अपने देवर के साथ मायके जा रही थी। दो बच्चे भी बाइक पर साथ थे। की मौके पर ही मौत हो गई। सभी चक्की जयपाल डेरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए बक्सर भेज दिया है।

मृतकों की पहचान छठु कुमार पासवान (उम्र-20 वर्ष), दुलारी देवी (उम्र-24 वर्ष), अमित कुमार (उम्र-7 वर्ष), प्रिंस कुमार (उम्र 3 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक चक्की के जयपाल डेरा गांव के एक ही परिवार के हैं। दुलारी देवी अपने देवर के साथ मायके जा रही थी। दो बच्चे भी बाइक पर साथ थे।

छोटू चौधरी अपनी भाभी दुलारी देवी को बाइक पर लेकर उनके मायके बिहिया छोड़ने जा रहा था। बाइक पर उसके दो मासूम भतीजा 7 साल के अमित तथा 5 साल का प्रिंस भी सवार थे। पुरवा गांव से कुछ दूर आगे आरा की ओर से तेज गति से आ रही एक महिंद्रा जाइलो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चारों लोग इधर उधर जा गिरे। इसके बाद घटनास्थल पर ही चारों की दर्दनाक मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+