बक्सरः शॉर्ट सर्किट के चलते कमरे में लगी आग और सोते हुए मां सहित दो बच्चों ने तोड़ दिया दम

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के गजीरवा गांव में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

BUXAR mother and two children died in fire accident

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मां अपने बेटे-बेटियों के साथ एक कमरे में सो रही थी। तड़के जब उनके कमरे से कुछ जलने की गंध आई तो परिजनों ने देखा कि उनका पूरा बिस्तर जल गया है और तीनों की झुलसकर मौत हो गई है। परिजन आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। वहीं सात वर्षीय चांदनी अपनी दादी के साथ सोई हुई थी। इसके चलते उसकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को मामला कुछ संदेहास्पद भी लग रहा है। वहीं मुफस्सिल के थानेदार का कहना है कि पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है। परिजनों के बयान के बाद हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

अररिया में मिला महिला का शव

वहीं अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के चोड़ी पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी मंगल नारायण मंडल की पत्नी वीणा देवी का शव घर से महज कुछ दूरी पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पलासी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला वीणा देवी शाम को अपने बच्चे को खोजने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कही नहीं मिली। इसके बाद सुबह घर से महज पांच सौ मीटर की दुरी पर स्थित एक गेहुं के खेत से महिला का शव बरामद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+