दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही प्राइवेट एसी बस का यूपी में एक्सीडेंट, 5 की मौत

पटना। आज तड़के सुबह दिल्ली से बिहार जा रही बस यूपी के बाराबंकी के पास में दुर्घटना की शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। नई दिल्ली के आनंद विहार से चलकर मुजफ्फरपुर आ रही सवारी बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर डंपर से टकरा गई। जिससे 2 बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं घटना में मृतक के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी गई है और सभी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच रहे हैं।

bus going to muzaffarpur from delhi got accident in barabanki Up 5 killed

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से चलकर मुजफ्फरपुर आ रही सवारी बस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना बाराबंकी की शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर सफेदाबाद के पास हुई। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने इस बात की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मरने वाले बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले बदरुद्दीन, बदरुद्दीन की ही तीन वर्षीय पुत्री व डेढ़ वर्षीय पुत्र के अलावा गोपालगंज जिला निवासी चालक मुकेश कुमार और मोतिहारी जिले की ही कुंवारी अंकिता शामिल हैं।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थानेदार राजकुमार पांडे ने बताया कि हादसे में करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मीं हो गए हैं तो वहीं 5 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है वहीं घायलों का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सभी के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है और धीरे-धीरे सभी के परिजन वहां पहुंच रहे हैं। बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे थे। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वह सभी दूसरे साधन से अपने घर रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+