मुजफ्फरपुरः जमीनी विवाद में केरोसिन डालकर लड़की को जिंदा जलाया, आरोपित फरार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव में जमीनी विवाद के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को जिंदा जला दिया गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका गांव के स्व. मो. अब्दुत सत्तार की 19 वर्षीय बेटी सुफिया परवीन थी। चार वर्ष पहले 10वीं तक की पढ़ाई कर वह घर पर ही थी।

burn alive to young girl in land dispute

वहीं घटना की सूचना पाकर सकरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात करीब 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। हत्या की सूचना मिलने की पर मृतका के नाना मो. मुजीबुल हक पहुंचे। घटना को लेकर मृतका की मां हुस्न बानो ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके पिता मुजीबुलहक ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

मृतका के नाना और मां ने बताया कि पट्टीदार मो. जैनुल आबेदीन से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कई बार जमीन हड़पने की नीयत से मारपीट कर हत्या करने की कोशिश की गई। इसको लेकर सकरा थाना में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी पट्टीदारों ने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया था। घटना की सूचना मायके वालों को दी।

इसके बाद उन लोगों ने फोन कर गांव वालों की मदद से मां-बेटी को बचाया था। मृतका की मां ने बताया कि उसके एक पड़ोसी गांव में नहीं रहते हैं उनके घर की चाबी उसके पास है। उसी घर में शुक्रवार को सुफियान परवीन नहाने गई थी। इसी दौरान सुफिया को गला दबाकर मारने की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर आरोपितों ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया।

वहीं वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपित फरार हो गए। वहीं इस मामले पर दारोगा एसके झा ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान केरोसिन के दो खाली डिब्बे और केरोसिन के गंध मिले। दारोगा ललन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में युवती को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए मृतका की मां ने आवेदन दिया है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+