BSEB Toppers के लिए खुशखबरी, इस तरह से उठा सकते हैं JEE NEET Exam के लिए फ्री कोचिंग का लाभ
BSEB Free Coaching Programme: BSEB ने 10वीं टॉपर्स को मुफ्त कोचिंग की सौगात दी है। बिहार सरकार की तरफ़ से JEE और NEET की तैयारी के लिए फ्री सुविधा दी जा रही है। छात्र इसके लिए 16 जून 2023 तक biharboardonline.bihar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
BSEB की तरफ से यह सुविधा उन छात्रों को दी जा रही है, जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 फिसद से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। टॉपर्स छात्र ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी (JEE) और नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी की कोचिंग के लिए मुफ्त में अप्लाई कर सकते हैं।

BSEB की तरफ़ से टॉपर्स को JEE और NEET प्रवेश परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग के साथ फ्री में रहने, खाना, कोर्स मटीरियल के साथ यूनिफॉर्म भी मुहैय्या करवाई जाएगी। लड़कों के लिए पटना कॉलेजिएट में मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं लड़कियों के लिए बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में क्लासेस आयोजित की जाएगी।
JEE और NEET फ्री कोचिंग के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको फ्री कोचिंग वाले टैब (लिंक) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वहां नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपनी वह जानकारी भरनी होगी जो BSEB 10वीं के मार्कशीट पर दर्ज हैं।
डिटेल्स दर्ज करने के बाद 10वीं की मार्कशीट को अपलोड करना होगा, इसके बाद फॉर्म भरकर जमा कर दें। फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट कर उसे पास में रख लें। आगे आपको उसकी ज़रूरत पड़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications