शादी के स्टेज पर पहुंचा दुल्हन का प्रेमी, दूल्हे को एक के बाद एक मारी 4 गोली

पटना। बिहार के पटना में दुल्हन के कथित प्रेमी ने एक तरफा प्यार के चलते दूल्हे को गोली मार दी। गोली चलने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। भगदड़ का फायद उठाकर आरोपी भी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कर रही है।

Bride boyfriend shot dead to groom in patna

जानकारी के अनुसार, घटना फुलवारीशरीफ के बेउर थाना क्षेत्र की है। दानापुर गोलारोड निवासी रिटायर प्रशाखा पदाधिकारी राजू पासवान के बड़े पुत्र आईटी इंजीनियर अमीत कुमार की मंगलवार की रात पुरे धूमधाम से बारात निकली। बारात बेऊर के मगध कॉलोनी हसनपुर स्थित दुल्हन के जयमाला मंडप पर पहुंची सभी लोग शादी के जश्न में डूबे हुए थे। जयमाला के लिए मंडप सजा था और दूल्हा-दुल्हन की जयमाला शुरू होने वाली थी, लेकिन वहां दुल्हन का कथित प्रेमी पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। युवक ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक चार गोलियां चलाई। तीन गोली दुल्हे के पैर और हाथ में जा लगी। गोली लगते ही दूल्हा अमित लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा पड़ा।

शादी समारोह में एक साथ चली कई राउंड गोलियों की आवाज से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। परिजन घायल दूल्हे को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। शादी समारोह में मची भगदड़ का फायद उठाकर आरोपी भी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। फुलवारीशरीफ डीएसपी रमाकांत प्रसाद ने बताया कि मामला एक तरफा प्रेम-प्रसंग का है। शादी की खबर सुनकर प्रेमी ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को गोली मारी है, जिसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+