पहला प्यार भुला नहीं सकी दुल्हन, शादी की चौथी रात प्रेमी को बुलाया घर और...
बक्सर। बिहार के बक्सर में एक नई नवेली दुल्हन की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, दुल्हन एक युवक से प्यार करती थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी। शादी को महज चार दिन ही बीते थे कि दुल्हन ने अपने प्रेमी को बुला लिया और गहने, जेवर लेकर उसके साथ भाग निकली।

23 अप्रैल को हुई थी शादी
घटना बक्सर के प्रखंड के सोवां गांव की है। यहां रहने वाले राम कुमार पाल के बड़े पुत्र मुकेश पाल रेलवे में हैं। मुकेश की शादी 23 अप्रैल को भोजपुर जिला के शाहपुर थानान्तर्गत हरिहरपुर गांव में हुई।

पति को सोता छोड़ प्रेमी की साथ फरार हुई दुल्हन
अगले दिन 24 अप्रैल को मुकेश अपनी नई दुल्हन को लेकर गांव पहुंचे। मुकेश के मुताबिक, 28 अप्रैल को दोनों पति-पत्नी सो रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी उसे सोता हुआ छोड़कर जेवर और 35 हजार रुपए कैश लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

थाने में दर्ज करवाई शिकायत
जब अगली सुबह वह सोकर उठा तो पत्नी की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। घर की तलाशी ली गई तो माजरा समझ आ गया। इसके बाद मुकेश ने गुरुवार को कृष्णाब्रह्म थाना में भागलपुर जिला के बाबरगंज थाना क्षेत्र महेशपुर (अलीगंज) गांव निवासी विक्रम पाल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications