‘वो तो जॉब करती थी, फिर भी उसका पति’, BPSC शिक्षिका के सुसाइड मामले में पिता ने पुलिस को बयां किया दर्द

BPSC Teacher Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है, जहां BPSC शिक्षिका ने गुस्से में अपनी जान दे दी। वहीं मृतका के पिता ने बेटी के पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। BPSC शिक्षिका के पिता का आरोप है कि दहेज़ की लालच में उकसाने की वजह से बेटी ने जान गंवाई है।

युवती के पिता का आरोप है कि उनका दामाद और बेटी के ससुराल के लोग लोग 20 लाख रुपये कैश और कार की मांग को लेकर युवती को प्रताड़ित करते थे। इस पूरे मामले में SKMCH ओपी पुलिस लिखित में शिकायत दी गई है। FIR करने के लिए मिले आवेदन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

BPSC Teacher Neha Gupta Ne Ki Aatm Hatya Sasural Walon Pr laga Dahej Pratadna Ka Aarop

राजेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार गुप्ता की 25 वर्षीय बेटी नेहा गुप्ता की 22 अप्रैल 2022 को बेलहा गांव (तरियानी थाना क्षेत्र) निवासी फूल साह के पुत्र आशुतोष कुमार से शादी हुई थी। राज कुमार (मृतका का पिता) ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल के लोगों ने कुछ महीने से दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

रोज़ाना नेहा को दहेज़ में कैश और गाड़ी के लिए ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। वह जॉब कर रही थी, इसके बावजूद उसका पति अशुतोष पति भाई को मिले दहेज़ का ताना मारते हुए प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले नेहा के साथ मारपीट कर उसे मायके भेज दिया था।

कॉल कर नेहा से कहा कि कैश और कार लेकर आओ नहीं तो वहीं मर जाओ, इसके बाद ही 22 जून की रात में वह गुस्से में आकर ज़हर खाली। इसके तुरंत बाद SKMCH में इलाद के लिए लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। डॉ.ललन कुमार पासवान (SKMCH ओपी प्रभारी) ने कहा मामले में आवेदन मिल चुका है, पीएम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+