बिहार के बेगुसराय में पुराने घरे में मिला बम, 5 बच्चे घायल
बिहार के बेगुसराय में एक घर के भीतर बम मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक खंडहरनुमा घर के भीतर बच्चों को बम मिला, जिसे बच्चों ने पटका तो धमाका हो गया। इस धमाके में पांच बच्चे घायल हो गए हैं।
इन बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसमे से दो बच्चों की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और इसकी जांच शुरू की।

बेगुसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हमे जानकारी मिली की 6 बच्चे पाहसारा स्थिति एक पुराने घर में खेल रहे थे, उस घर में कोई रहता नहीं है। बच्चों को यहां बॉक्स मिला, जिसे बच्चों ने उठाकर दीवार पर फेंका तो विस्फोट हो गया। जिसमे 4 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, बच्चों की हालत ठीक है।
घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। हम जांच कर रहे हैं कि बॉक्स के भीतर क्या था और इसे किसने यहां रखा था। एफएसएल की टीम और बॉम्ब स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया है। जो बच्चे घायल हुए हैं उनकी उम्र तकरीबन 10 साल के आसपास है।
घायल बच्चों के नाम नीतीश कुमार, सिंटू कुमार, भुल्ली कुमारी, अंकुश शामिल हैं। सभी बच्चों को गंभीर चोट आई है। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष और एसडीपीओ भी पहुंचे। बच्चों की हालत का जायजा लेने के लिए सदर डीएसपी अमित कुमार, डीएसपी निशीत प्रिया सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications