Adipurush Movie Controversy: सैफ अली खान की फिर बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्या है पूरा विवाद?

Adipurush Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली फिल्म को लेकर फिर से चर्चाएं तेज़ हो चुकी हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले सैफ को फोरम के सामने हाज़िर होना होगा।

Bollywood Actor Saif Ali Khan Movie Adipurush Controversy Latest News Update In Hindi


Adipurush फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज़ हो चुकी हैं। वाल्मीकि रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष को लेकर फिल्म के कलाकार सैफ अली खान, प्रभास और, कृति सेनन के अलावा फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है। सभी लोगों को मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता फोरम में हाज़िर होने का आदेश दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार, राजेश नायर, प्रसाद सुतर. अभिनेता सैफ अली खान, देवदत्त गजानन नागे, प्रभास, और अभिनेत्री कृति सेनन, टी-सीरीज कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और रेट्रोफाइल्स कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को फिल्म रिलीज़ होने से पहले हाज़िर होना होगा।

मानवाधिकार अधिवक्ता एस के झा ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष के टीजर में वाल्मीकि रामायण के मूल का चित्रण गलत किया गया है। भगवान राम, हनुमान और माता सीता का चित्रण गलत तरीके से किया गया है। ऐसा कर वाल्मीकि रामायण को धूमिल करने की कोशिश की गई है। विरोधी पक्षकारों की तरफ से दिखाया गया भ्रामक विज्ञापन और गलत चित्रण उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के खिलाफ है। आने वाली पीढियों को इस चित्रण की वजह से ग़लत संदेश जाएगा। 16 जून 2023 को आदिपुरुष फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ होने से पहले 2 मई 2023 को सभी आरोपियों को जिला उपभोक्ता आयोग के सामने हाज़िर होने का आदेश जारी किया गया है।

Recommended Video

    Adipurush Controversy: विरोध के बीच फिल्म के डायरेक्टर Om Raut का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी | *News

    'आदिपुरुष' के निर्माता ओम राउत समेत फिल्म से जुड़े कई लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर (बिहार) में मामला दर्ज किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में भी मूवी को लेकर परिवाद दायर किया गया है। फिल्म से संबंधित लोगों पर वाल्मीकि रामायण के तथ्यों को गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप है। भगवान श्रीराम, हनुमान और माता सीता का चित्रण भी सही नहीं करने का आरोप है। सभी लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। लोगों की मांग है कि फिल्म से विवादित सीन हटाने के बाद ही सेंसर बोर्ड फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करे।

    ये भी पढ़ें: Adipurush: विवाद के बाद अब बदलेगा सैफ अली खान का लुक! मेकर्स ने तैयार किया नया 'रावण'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+