Adipurush: विवाद के बाद अब बदलेगा सैफ अली खान का लुक! मेकर्स ने तैयार किया नया 'रावण'

फिल्म आदिपुरुष का टीजर जब से रिलीज हुआ है तभी से सैफ अली खान को रावण लुक के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद अब मेकर्स ने लुक को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।

Adipurush Saif Ali Khan Look: फिल्म निर्माता ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखाए वीएफएक्स का खूब मजाक उड़ाया गया। इसके अलावा फिल्म में सैफ अली खान के रावण लुक को लेकर भी जमकर बवाल हुआ। फिल्म को रिलीज होने में दिन बाकी हैं इससे पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट आदिपुरुष ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इस बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म में सैफ अली खान के रावण लुक में कुछ बदलाव किए जाएंगे।

सैफ अली खान के रावण लुक में होगा बड़ा बदलाव

सैफ अली खान के रावण लुक में होगा बड़ा बदलाव

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान जब भी किसी फिल्म में अपने किरदार में नजर आते हैं तो वह अपने चार्म से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हालांकि फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान अपने लुक्स से फैंस का दिल जीतने में नाकामयाब रहे। फिल्म के टीजर में सैफ रावण के किरदार में नजर आए। लेकिन उन्हें अपने लुक्स की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। खैर अब मेकर्स ने उनके लुक्स में बदलाव करने का फैसला किया है।

एक्टर की हटाई जाएगी दाढ़ी

एक्टर की हटाई जाएगी दाढ़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म आदिपुरुष के लिए निर्माता ओम राउत इस पर विचार कर रहे हैं कि, टीजर में दिखी सैफ अली खान की दाढ़ी को डिजिटल तकनीक की मदद से हटाया जाए। बता दें कि, रावण के लुक में सैफ अली खान बढ़ी हुई दाढ़ी और मूंछों में नजर आए। सैफ की दाढ़ी पर ही काफी विवाद भी हुआ जिसके बाद मेकर्स ने ये फैसला किया है।

ओम राउत जल्द करेंगे ऐलान

ओम राउत जल्द करेंगे ऐलान

ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि, सैफ अली खान की दाढ़ी को हटाने पर फिल्म मेकर्स विचार कर रहे हैं। इसका मतलब है कि फिल्म में अब सैफ अली खान का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा। हालांकि इस पर ओम राउत की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मेकर्स का होगा इतना खर्चा

मेकर्स का होगा इतना खर्चा

बता दें कि मेकर्स के लिए ये फैसला लेना इतना आसान नहीं है। क्योंकि हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था। जिसकी वजह वीएफएक्स में बदलाव करने की बताई गई है। इसके लिए मेकर्स को 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अब सैफ अली खान के लुक में जरूरी बदलाव करने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।

कब रिलीज होगी 'आदिपुरुष'?

कब रिलीज होगी 'आदिपुरुष'?

फिल्म आदिपुरुष पहले 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थीष लेकिन अब यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जिसकी जानकारी ओम राउत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। फिल्म में सैफ अली खान, प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह लीड रोल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+