Bihar: मनेर में पलटी यात्रियों से भरी नाव , 7 लोग लापता, NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू
पटना में शुक्रवार यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 7 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Maner boat accident: पटना में शुक्रवार को नाव पलटने से 7 लोग नदी में डूब गए। जिस वक्त हादसा हुआ नाव में 14 लोग सवार थे। 7 ने तैरकर अपनी जान बचा ली। जबकि 7 लोग अभी लापता हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस पहुंची है। लापता हुए यात्रियों के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मानेर थाने के एएसआई सत्य नारायण सिंह ने बताया कि मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम तलाशी और बचाव अभियान में जुटी है। लापता हुए लोगों को पता लगाया जा है।
बताया जा रहा है ये हादसा उस वक्त हुआ जब जानवरों का चारा लेकर नाव से कुछ लोग गंगा नदी पार कर रहे थे। लेकिन गहरे पानी में ही नाव अनियंत्रित होकर डूबने लगी। इस दौरान सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications