पटना के फतुहा में गंगा में डूबी नाव, 5 की मौत
पटना। बिहार राजधानी पटना से सटे फतुहा में एक नाव के गंगा नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 10 लोग नाव पर सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। फतुहा के थानाध्यक्ष ने 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है। अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। वहीं सरकार ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। समाचार लिखे जाने तक 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे। बता दें कि माघी पूर्णिमा के चलते यहां के मस्ताना घाट पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे और इसी बीच एक नाव गंगा नदी में डूबी जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत की खबर मिली जिसमें से दो महिलाओं का शव बरामद कर लिया गया।

गौरतलब है कि पूर्णिमा के मौके पर फतुहा स्थित गंगा नदी के मस्ताना घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कुछ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए नदी के पार नाव में सवार होकर जा रहे थे कि बीच में ही नाव असंतुलित होकर डूब गई। बताया गया कि छोटी नाव पर 10 लोग सवार थे। नाव डूबने पर सभी 10 सवार डूब गए। 5 को तैराक सुरक्षित बाहर निकाल लाए लेकिन बाकी पांच गायब हो गए। थोड़ी देर बाद 2 महिलाओं के शव बरामद हुए। बाकी 3 की खोज जारी है।













Click it and Unblock the Notifications