Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: गंडक और कोसी नदी में नाव पलटने से 30 से ज्यादा लोग लापता, 10 के शव बरामद

खगड़िया/सहरसा। बिहार में कोसी और गंडक नदी उफान पर हैं और कई इलाकों में इन नदियों का पानी घुस गया है। लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश के खगड़िया और सहरसा में नाव पलटने से कई लोग लापता हो गए। खगड़िया में गंडक नदी में नाव पलट गई जिसमें 30 से ज्यादा लोग लापता हो गए। सर्च टीम ने अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए हैं। सहरसा के सलखुआ में कोसी नदी में नाव पलटने से 5 लोग डूब गए, जिनमें से 3 के शव बरामद हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    Bihar के सहरसा में लोगों से भरी नाव नदी में डूबी ,5 लोग डूबे, 3 के शव बरामद | वनइंडिया हिंदी
    Boat accident in Khagaria and Saharsa in Gandak and Kosi river

    खगड़िया के गंडक में पलटी नाव
    खगड़िया की गंडक नदी में मंगलवार की देर शाम मानसी थाना क्षेत्र में गंडक घाट से यात्रियों को लेकर नाव चली जो तेज आंधी और बारिश की वजह से एकनियां और टिकारामपुर दियारा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटने से 30 से ज्यादा लोग लापता हो गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। नाव ग्रामीण ही चला रहे थे। तैरकर किनारे आए लोगों का कहना है कि नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। खगड़िया और बेगूसराय जिले से एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के काम में लगी। डीएम आलोक रंजन घोष कई पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।

    मौके पर खगड़िया विधायक पूनम देवी भी पहुंचीं। डीएम ने इस बारे में बताया कि नदी में तेज धार की वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा डीएम ने की है। अभी तक सात शव नदीं से निकाले जा चुके हैं। मृतकों और लापता लोगों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

    Boat accident in Khagaria and Saharsa in Gandak and Kosi river

    सहरसा के सलखुआ में डूबी नाव
    सहरसा के सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया ओपी क्षेत्र के बहियार के पास मंगलवार की देर शाम तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर नाव डूब गई। कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण पूर्वी कोशी तटबंध के भीतर दियारा इलाका बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुका है और अधिकांश ग्रामीण सड़कें जगह-जगह टूटकर धवस्त हो चुके। इस वजह से चिड़ैया ओपी क्षेत्र में लोग नाव से ही आवाजाही करते हैं। नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। ग्रामीणों की मदद से 9 लोगों को बचा लिया गया। गोताखोरों ने पिता-पुत्र समेत तीन के शव बरामद किए हैं।

    मृतकों की पहचान 3 वर्षीय शिवम कुमार, 35 वर्षीय संजीत चौधरी और 15 वर्षीय शोभा कुमारी के रूप में की गई है। सभी लोग चिड़ैया ओपी क्षेत्र के सहुरी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक संजीत चौधरी की पत्नी सहित दो लोग अभी भी लापता हैं जिनकी खोजबीन एसडीआरएफ कर रही है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ और सलखुआ अंचलाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। हादसे की खबर परिजन को मिलते ही कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+