Bihar News: बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह से भाजपा के युवा कार्यकर्ता भी नाराज़, लगाए ये गंभीर आरोप
BJP Youth Protest Against MP Giriraj Singh: बिहार के बेगूसराय ज़िले में स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह से भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही नाराज़ चल रहे हैं। वहीं भाजपा खिलाफ़ युवा कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बेगूसराय के बछवाड़ा में गिरिराज सिंह के काफिले को काला झंडा दिखाया।
भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अपने ही सांसद गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ बेबाकी से बात रखी। केशव चौधरी ने कहा कि हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं, लेकिन बेगूसराय में गिरिराज सिंह का जो रवैया है, वह भाजपा कार्यकर्ता या फिर बेगूसराय के जनता के हित में नहीं है।

पेप्सी प्लांट लगा, रिफाइनरी है, इन सब जगहों पर दूसरे जगह के लोग पैसे के दम पर नौकरी पा रहे हैं। बिहार के सारे युवा बेरोज़गार घूम रहे हैं, बेगूसराय में इंडस्ट्री है तो रोज़गार की प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को दी जानी चाहिए। एक भी स्थानीय युवा का नाम बता दीजिए जिसे पेप्सी पलांट या रिफाइनरी में परमानेंट नौकरी दी गई हो।
Recommended Video
गिरिराज सिंह के सांसदी क्षेत्र के विकास की बात छोड़ दीजिए, कहते हैं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', लेकिन बछवाड़ा में बेटियों को पढ़ाने के लिए डिग्री कॉलेज तक का निर्माण नहीं हुआ है। लिखित में कई बार दिया गया है लेकिन इन मुद्दों को अनसुना कर दिया जाता है।
लड़के तो बाहर भी जाकर पढ़ाई कर सकते हैं, लेकिन लड़कियों की पढ़ाई कैसे होगी। हम लोगों ने भाजपा को वोट दिया मोदी का मुंह देखकर, ना कि गिरिराज सिंह का चेहरा देख कर। हम लोग पीएम मोदी से यही गुहार लगा रहे हैं कि इस बार गिरिराज सिंह को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाए।
ऋतु राज ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व मंज़ूर है, लेकिन गिरिराज सिंह को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। गिरिराज सिंह को किसी भी हाल में वोट नहीं देंगे। सांसद ने जिस गांव को गोद लिया उस गोविंदपुर गांव में आज तक विकास के नाम पर एक खूंटा तक नहीं लगाया है।
गिरिराज सिंह सिर्फ भ्रष्टाचार कर रहे हैं, फर्टीलाइज़र, रिफाइरी और पेप्सी प्लांट में विभिन्न प्रदेशों को युवाओं से 1-1 लाख रुपये लेकर ज्वॉइन करवाते हैं। हम लोगों बेरोज़गारी की मार झेल रहे हैं। हम लोगों को पीएम मोदी से दिक्कत नहीं है, गिरिराज सिंह औऱ उसके प्रतिनिधि से दिक्कत है।












Click it and Unblock the Notifications