शराबबंदी को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा- समीक्षा करने की जरूरत
पटना। बिहार के अलग-अलग जिलों में शराब के चलते हुए कई मौतों को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल मची हुई है। एक तरफ जहां विपक्ष राज्य की नीतीश सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है तो वहीं सत्ता में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी शराबंबदी की समीक्षा की बात कहकर नई बहस छेड़ दी है। संजय जायसवाल ने कहा कि छठ के बाद शराबबंदी को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक करने की बात सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही कह दी है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल से जब सीएम की समीक्षा बैठक करने की बात पूछी गई तो उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो भी समीक्षा करेंगे वह बेहतर होगा लेकिन साथ में यह भी ध्यान देना जरूरी है कि बिहार के हर जिले में ऊपर से लेकर नीचे तक शराब के धंधे में माफियाओं का राज चलता है।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शराब माफिया ऊपर से लेकर नीचे तक जुड़े हुए हैं और शराब का अवैध व्यापार करते हैं, इसलिए इन माफियाओं पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तब ही शराबबंदी पूरी तरह सफल हो पाएगा।
Recommended Video
बता दें कि मौतों के बाद संजय जायसवाल ने शराबबंदी की समीक्षा करने की बात कही थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि महिलाओं की आवाज पर मुख्यमंत्री ने शराबबंदी का ऐतिहासिक फैसला किया था पर जिस तरीके से शराब का अवैध व्यापार जिलों में चल रहा है उसे लेकर समीक्षा करने का वक्त आ गया है। बता दें कि गोपालगंज, बेतिया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिले में शराब का सेवन करने के लिए कई लोगों की मौत हुई है। वहीं कुछ की आंखों की रोशनी चली गई। इसके अलावा कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications