BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू प्रसाद पर बोला हमला, कहा- पति-पत्नी के शासन में क्यों नहीं कराई जातिगत जनगणना

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो घटिया मानसिकता के शिकार रहे हैं। संजय जायसवाल ने राजद सुप्रीमो से पूछा कि 15 वर्षों तक खुद या पत्नी सीएम रहीं तब क्यों नहीं बिहार में जातिगत जनगणना कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कैबिनेट विस्तार में पहली बार 27 पिछड़ों को भारत सरकार में हिस्सेदारी मिली है। इसे लेकर भाजपा ने निर्णय लिया है कि जिन राज्यों से नए कैबिनेट मंत्री बने हैं वहां जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाए। बिहार में 19 तारीख से यात्रा की शुरुआत गया जिले से होगी।

bjp state president sanjay jaiswal statement on census of cast wise population

इसके अलावा संजय जायसवाल ने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन कैमूर और सासाराम में यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 20 जिलों से हो कर निकलेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह सबी जिला मुख्यालय पर प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर और अनाज वितरण सेंटर का और ऊर्जा संबंधित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के जन आशीर्वाद यात्रा का समापन 21 अगस्त को आरा में होगा, जिसमें उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी शामिल होंगे। जातिगत जनगणना पर संजय जायसवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंदिरा सहनी के फुल बेंच का जजमेंट है, जिसमें 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जा सकती है। यह गैर संवैधानिक है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है और विचार कर लेने सरकार इसके बाद ही कोई फैसला लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+