बिहारः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनका परिवार कोरोना संक्रमित, किए गए क्वारंटाइन

पटना। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते मंगलवार को बिहार भाजपा के 75 नेता कोरोना संक्रमित पाए गए तो वहीं अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का परिवार भी कोरोना के चपेट में आ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पत्नी मंजू चौधरी और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। संजय जायसवाल पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले पश्चिमी चंपारण में वहां के डीडीसी और डीएम के पीए भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

Recommended Video

    Bihar : BJP प्रदेश अध्यक्ष SanjayJaiswal Corona संक्रमित, मां और पत्नी भी पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    bjp state president sanjay jaiswal and his family corona positive

    हालांकि डीएम के पीए के पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला प्रशासन नहीं कर रहा है। इसके बाद सभी को क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को बिहार में एक साथ कोरोना को 1432 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18853 पहुंच गया है। मंगलवार को कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले। इन नए मामलों के साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2281 हो गई।

    हालांकि इनमें से 1167 मरीज अबतक स्वस्थ भी हो चुके हैं जबकि 1096 केस अब भी एक्टिव हैं। वहीं अबतक कुल 18 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि लखीसराय जिले मे कोरोना संक्रमण काफी तेजी से सरकारी दफ्तर से लेकर शहरी एवं ग्रामीण इलाके में दस्तक दे रही है। डीएम के अंगरक्षक, वाहन चालक, कार्यालय परिचारी, अनुसेवक से लेकर सरकारी आवास की सुरक्षा ड्यूटी मे तैनात पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    इसके बाद मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों मे हड़कंप मचा है। खासकर डीएम के समाहरणालय स्थित कार्यालय और गोपनीय कार्यालय के कर्मियों में कोरोना का खौफ बढ़ गया है। जिले में अब तक 260 कोरोना पॉजिटिव केस हैं जिसमें 150 लोग स्वस्थ हुए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+