BJP के 'पाकिस्तान चले जाओ' वाले बयान पर भड़के RJD नेता, बोले- 'तुम्हारा बाप-दादा का होगा, हमारा नहीं है'
बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसपर BJP नेता ने उन्हें पाकिस्तान में जाकर बसने की सलाह दी है। वहीं, अब सिद्दकी जवाब देते हुए कहा,पाकिस्तान तुम्हारा बाप-दादा होगा हमारा नहीं है।

Abdul Bari Siddiqui: बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) ने हाल ही में एक बयान दिया था। सिद्दीकी के बयान के बाद बिहार राजनीति में उबाल आ गया है। BJP नेता ने उन्हें पाकिस्तान में जाकर बसने की सलाह दी है। साथ ही, आरजेडी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। वहीं, अब अब्दुल बारी सिद्दकी बीजेपी नेता के बयान भड़क गए और जवाब देते हुए कहा, 'पाकिस्तान तुम्हारा बाप-दादा का होगा हमारा नहीं है।'
पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'आज कल सबसे सस्ती गाली हो गई है कि पाकिस्तान चले जाओ। पाकिस्तान तुम्हारा बाप-दादा का होगा हमारा नहीं है। हमारे बाप- दादा भारत में हैं भारत में रहे हैं और हम भी यहीं रहेंगे।' इससे पहले अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम के बोलते हुए कहा था कि, 'देश मुसलमानों के लिए असुरक्षित हो गया है। इसलिए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को मैंने देश ना लौटने की सलाह दी है।'
सिद्दीकी ने कहा, 'मेरा एक बेटा है, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और एक बेटी है जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पास आउट है। मैने उन्हें सलाह दी है कि विदेश में ही नौकरी कर लो। अगर नागरिकता भी मिले तो ले लेना। अब भारत में माहौल नहीं रह गया है। पता नहीं तुम लोग झेल पाओगे या नहीं झेल पाओगे।' अब्दुल बारी सिद्दीकी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सिद्दकी के इस बयान पर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा था कि, 'राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का बयान निंदनीय है। ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। सिद्दीकी खुद को एक धर्मनिरपेक्ष नेता कहते हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियां भारत विरोधी और हिंदुओं के खिलाफ हैं। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्हें इतना घुटन महसूस होता है, और अगर उन्हें उन सभी सुविधाओं और सुख-सुविधाओं से समस्या है तो वह उन्हें छोड़कर पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले जाए। उन्होंने कोई रोकेगा नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications