Bihar Politics: विधायकों की घेराबंदी पर नित्यानंद राय की चुटकी, उन्हें अपने विधायकों पर भरोसा नहीं
Nityanand Rai News: 12 फरवरी (सोमवार) को फ्लोर टेस्ट का दिन काफी बिहार की सियासत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसी क्रम में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीक़े से विधायकों पर नज़र रख रही है। इसी क्रम में विभिन्न जगहों से राजद, जदयू और भाजपा विधायकों की तस्वीर सामने आ रही है।
सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। फ्लोर टेस्ट में कल कहीं खेला ना हो जाए, इसे लेकर प्रदेश में सियासी चर्चा तेज़ है। एनडीए की सरकार बनेगी या महागठबंधन खेला करेगी यह तो कल ही पता चलेगा।

इससे पहले विधायकों को लेकर जो तस्वीर सामने आ रही है, वह चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के विधायकों का रंगारेड्डी (तेलंगाना) के एक रिसॉर्ट से शमशाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीर सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा विधायकों की तस्वीर गया जिले से सामने आई है।
बिहार बीजेपी विधायकों की गया के महाबोधि रिसॉर्ट से रवाना होने की तस्वीर सामने आई है। सियासी गलियारों में सत्ता के समीकरण पर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वहीं सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बिहार विधानसभा फ्लोर टेस्ट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी महागठबंधन पर तंज़ कसा है।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, एनडीए एकजुट है और कल बहुमत हासिल करेगा। वहीं विपक्ष पर तंज़ कसते हुए कहा कि उन्हें (महागठबंधन) को अपने विधायकों पर भी भरोसा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications