भाजपाध्यक्ष नड्डा बोले- बिहार में सत्ताविरोधी लहर नहीं, नीती​श फिर CM बनेंगे, शासन की समझ तेजस्वी में नहीं है

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों के प्रचार-प्रसार के अभियान चरम पर हैं। राज्य की मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं स्टार प्रचारक दावा कर रहे हैं कि अगली सरकार फिर उन्हीं की बनने वाली है। यही दावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का है। जेपी नड्डा का कहना है कि, नीतीश कुमार ही ​बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लालू के बेटे व राजद की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव में शासन करने की समझ नहीं है। तेजस्वी चुनाव जीत भी नहीं सकते। उनकी समझ सीमित है। उनको किसने नहीं परखा है। पिछले साल बजट सत्र में एक भी दिन सदन में नहीं आए। खुद में वो कोई बदलाव नहीं लाए।' नड्डा ने यह बातें बिहार के एक बड़े अखबार समूह से बातचीत में कहीं।

BJP national president JP Nadda On CM Nitish Kumar amidst Bihar assembly elections 2020

Recommended Video

    Bihar Election 2020 : Chirag Paswan का बड़ा बयान, Bihar में बनेगी BJP-LJP की सरकार | वनइंडिया हिंदी

    भाजपाध्यक्ष नड्डा ने यह भी कहा कि, सूबे में नीतीश कुमार की लोकप्रियता बरकरार है और उनके सुशासन को लेकर लोगों का अब भी उनमें भरोसा है। उन्होंने कहा- ''एक समय में हमने खुद ही नीतीश कुमार को नेता बनाया। मुख्यमंत्री भी बनाया। हम उनको साथ लेकर चलेंगे ही। वही हमारे नेता रहेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार में फिर सरकार का गठन करेंगे। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।'' लालू की पार्टी राजद को निशाने पर लेते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि राजद की सत्ता के समय दस लाख लोग बिहार छोड़ कर गए। ऐसे में वह 10 लाख रोजगार देने की बात न ही करें।''

    BJP national president JP Nadda On CM Nitish Kumar amidst Bihar assembly elections 2020

    इससे पहले नड्डा ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा की पहली पुण्यतिथि के मौके पर कहा था कि, हमारी सरकार किसानों के लिए बढ़िया काम कर रही है। जो कांग्रेसी हम पर सवाल उठाते हैं, वो खुद के अंदर झांकें। नड्डा ने कहा कि, ''हमने अपने लोगों से कहा है कि पंजाब के पार्टी कार्यकर्ता पंजाब में किसानों के सवालों का जवाब दें। देश में ऐसे कई नेता हैं जिन्होंने सारी उम्र किसानों के नाम पर राजनीति की लेकिन कभी उनके जीवन सुधार के लिए कोई काम नहीं किया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की हालत सुधारने के लिए कृषि सुधार कानून और किसान निधि जैसे कदम उठाए हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+