Bihar News: BJP MLA राजू सिंह ने कहा- मेरे हाथ से गोली नहीं चली, फ़ैसले को किया चैलेंज, जानिए मामला

BJP MLA Raju Singh News: बिहार के साहेबगंज विधानसभा सीट (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुईं नज़र आ रही हैं। दिल्ली स्थित उनके फार्म हाउस पर नये साल की पार्टी रखी गई थी, जिसमें हर्ष फायरिंग की वजह से डांस फ्लोर पर मौजूद एक महिला को गोली लगी थी। इलाज के क्रम में 3 दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा विधायक राजू सिंह और उनकी पत्नी समेत 4 लोगों के ख़िलाफ़ गैर इरादतन हत्या का केस चलाने की मंज़ूरी दी है। शिकायत कर्ता और इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को सुनवाई के लिए कोर्ट ने समन किया है। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को विशेष न्यायाधीष विकास ढुल की अदालत में आरोप तय किया गया था।

BJP MLA Raju Singh Par Laga Gaer Iradatan Hatya Ka Aarop, Vidhayak ne kaha maine goli nahi chalayi

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में भाजपा विधायक राजू सिंह ने कहा कि 2019 में केस हुआ था। हम लोगों पर जो चार्ज लगाये गये थे, उस पर बहस चल रही थी। पुलिस ने 302 का चार्ज लगा दिया था, इस चार्ज को मेरी तरफ़ से चैलेंज किया गया कि 302 का मैटर नहीं है। कोर्ट ने 302 से राहत देते हुए 304 पर लाया है।

राजू सिंह ने कहा कि हम चार्ज 304 को भी चैलेंज कर रहे हैं। अभी ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है तो आरोप कैसे तय हो गया। कोर्ट की प्रक्रिया है अपनी, चार्ज पर बहस चल रही है। ट्रायल फेस करने से पहले हन अपील में जा रहे हैं कि मुझपर 304 का मुकदमा भी नहीं चलना चाहिए। मेरे हाथों से गोली भी नहीं चली है। अभी इस मामले ट्रायल भी बाकी है, उससे पहले आरोप कैसे तय हो सकता है?

आपको बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश के मुताबिक यह कहा गया था कि विधायक राजू सिंह के लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग होने की बात सामने आई है। इससे किसी की जान भी जा सकती है, इसलिए पहली नज़र में ग़ैर इरादतन हत्या का मामला बनता है।

31 दिसंबर, 2018 विधायक राजू सिंह के दिल्ली स्थित फॉर्म हाउस पर हर्ष फ़ायरिंग से डांस फ्लोर पर मौजूद एक महिला को गोली लगी थी। जहां इलाज के क्रम अर्चना गुप्ता 3 जनवरी 2019 को मौत हो गई थी। इस मामले में अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+