BJP नेत्री श्वेता झा के पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा, Viral तस्वीर के बाद शुरू हुई चर्चा

श्वेता झा पर उनके पति चंदन कुमार झा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही चंदन ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है

BJP Leader Shweta Jha Viral Photos, Chandan Kumar Jha Putted Serious Allegation

Bihar News: बिहार में नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं अब भाजपा नेत्री श्वेता झा को लेकर सियासत तेज़ हो चुकी है। श्वेता झा की हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो चुका है। वहीं अब श्वेता झा के पति चंदन कुमार झा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक यादव के साथ रह रही है। उन्होंने कहा कि अभिषेक यादव से उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। आपको बता दें कि श्वेता झा बिहार की राजधानी पटना से मेयर के चुनाव में दांव आज़मा चुकी है। साल 2021 की में वह मिसेज़ मिसेज इंडिया ब्यूटी पैजेंट्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

चंदन कुमार झा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि 15 साल पहले उनकी शादी श्वेता से हुई थी। भागवत नगर ( अगमकुआं थाना क्षेत्र, पटना) में श्वेता झा का परिवार रहता है। सरकारी जिप्सी और हाथ में पिस्टल के साथ रील बनाने के बाद श्वेता झा सुर्खियों में आई थी। इंसास और AK-47 के साथ तस्वीरे वायरल होने के बाद आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) ने श्वेता से जवाब तलब किया था। 28 फरवरी को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। श्वेता झा की वायरल तस्वीरों में वह निशाना साधते और हथियार की नुमाइश करते हुए पोज़ देती नज़र आ रही है। ग़ौरतलब है कि सारी तस्वीरे सरकारी गेस्ट हाउस की है। हालांकि तस्वीरें कब खींची गई है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

श्वेता झा के पति चंदन कुमार झा ने दावा करते हुए कहा कि श्वेता अब गैंगस्टर बनना चाहती हैं। मेयर पद का चुनाव हारने के बाद से श्वेता ने क्रिमिनल बनने को ही मकसद बना लिया है। उन्होंने कहा कि श्वेता ने इस बात का ज़िक्र चुनाव हारने के बाद कही थी। उसने हथियार दिलाने का दवाब भी बनाया था। चंदन ने बताया कि उसके साथ श्वेता ने अभिषेक (श्वेता का ब्वॉयफ्रेंड) के साथ मिलकर मारपीट भी की थी। श्वेता और अभिषेक से उनकी जान को खतरा है, जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। इस मामले में पटना के एसएसपी और अगमकुआं थाना में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।

पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर चंदन कुमार झा ने कहा कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, क़रीब 8 महीने पहले श्वेता की दोस्ती नगर निगम के ठेकेदार अभिषेक यादव से पटना में ही हुई थी। उससे दोस्ती के बाद श्वेता ने साल की शादी को भुला दी है। 13 साल की बेटी के साथ वह 15 दिनों से घर नहीं आई है। अभिषेक यादव के पिस्टल से ही उसने रील बनाई थी। वहीं चंदन ने कहा कि वह भाजपा कार्यसमिति का खुद को सदस्य बताती हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह कहते हैं कि श्वेता नाम की कोई महिला बीजेपी में नहीं है। वह श्वेता झा को नहीं जानते हैं।

ये भी पढ़ें: Village Of Bihar: एक गांव जहां झूले के कारोबार से जुड़े हैं सैकड़ों परिवार, करोड़ों में होती है कमाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+