बिहार: घर में सो रहे BJP नेता की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव देख कर चीख पड़ी मां

पटना। दिन प्रतिदिन दिन बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां अपने परिवार के साथ घर में सो रहे भाजपा नेता पर अंधाधुंध गोलीबारी कर बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खून से लथपथ शव देख कर चीख पड़ी मां

खून से लथपथ शव देख कर चीख पड़ी मां

मिली जानकारी के अनुसार मामला भागलपुर जिले के पीरपैंती ब्लाक के खवासपुर दियारा का है जहां घर में सो रहे भाजपा नेता मनोज मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देर रात दिया गया और मामले की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई जब उनकी मां घर में जगाने के लिए पहुंची। अपने बेटे का खून से लथपथ शव देखकर वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद आस पड़ोस के लोग भी वहां जमा हो गए। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनरेटर की वजह से नहीं सुनाई दी गोली की आवाज

जनरेटर की वजह से नहीं सुनाई दी गोली की आवाज

मिली जानकारी के अनुसार मामला भागलपुर जिले के पीरपैंती ब्लाक के खवासपरिवार वालों ने बताया कि मनोज मंडल देर रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। बगल में जनरेटर चलने के वजह से गोली की आवाज पता नहीं चली। मनोज मडंल के घर आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे एक साफ छवि वाले नेता थे और करीब 2 महीने पहले ही उन्हें एस एसटी मोर्चे का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। उनका किसी से भी कोई विवाद नहीं था।पुर दियारा का है जहां घर में सो रहे भाजपा नेता मनोज मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देर रात दिया गया और मामले की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई जब उनकी मां घर में जगाने के लिए पहुंची। अपने बेटे का खून से लथपथ शव देखकर वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद आस पड़ोस के लोग भी वहां जमा हो गए। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पूछताछ में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात घटना को अंजाम दिया गया जिसमें भाजपा नेता को दो गोली मारी गई। एक गोली कनपटी में सटाकर मारी गई जबकि दूसरी गोली सीने में लगी जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। फिलहाल इस मामले पर परिजनों के आरोप पर अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+