नीतीश की ताजपोशी पर गिरिराज का तंज, कहा- 'पलटूराम' अब बन गए 'कलटूराम'

नई दिल्ली, 10 अगस्त: महाराष्ट्र की सत्ता तो बीजेपी ने कुछ दिनों पहले हासिल कर ली थी, लेकिन अब उसे बिहार में बड़ा झटका लगा है, जहां मंगलवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू एनडीए से अलग हो गई। इसके बाद उसने फिर से 'महागठबंधन' का साथ पकड़ा और आरजेडी के साथ सरकार बनाई। बुधवार को नीतीश कुमार ने राजभवन में 8वीं बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली। इस वजह से बीजेपी नेता लगातार उन पर हमला कर रहे हैं।

Bihar

नीतीश के नए गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने पटना में कहा कि आज 'पलटूराम' 'कलटूराम' बन गए। मुझे पता चला कि लालू यादव ने उन्हें (नीतीश कुमार) बधाई दी है। लालू यादव ने एक बार ट्वीट किया था कि वे एक सांप हैं, जैसे सांप अपनी त्वचा छोड़ता है, वे अपना गठबंधन छोड़ देते हैं और हर 2 साल में नया गठबंधन कर लेते हैं। अब उन्हीं लालू यादव की पार्टी के साथ नीतीश ने गठबंधन किया है। बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने भी नीतीश पर हमला बोला है।

तेजस्वी ने कही ये बात
वहीं बीजेपी नेताओं पर तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार ने वो कर दिखाया जो देश को करना है। हम लोगों ने सदन से लेकर सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है कि जनता और नौजवानों के दुख-दर्द को दूर कर सकें। रोजगार को लेकर हमारी मुख्यमंत्री से बात हुई है और एक महीने के अंदर बिहार में लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेंगी, जो किसी और राज्य में नहीं हुआ होगा।

'बीजेपी फैला रही सांप्रदायिक तनाव'
तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष के लिए बीजेपी सिर्फ एक ही बचेगी। सीएम नीतीश कुमार द्वारा लिया गया मुश्किल फैसला एक ऐसा फैसला है जिसकी जरूरत थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांप्रदायिक तनाव फैला रही है, वे क्षेत्रीय दलों को मारने की कोशिश कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+