Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बड़े बदलाव की तैयारी में BJP, क्या बदलेगा प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा?
Bihar BJP News: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में सियासी दलों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रणनीतियां बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिहार में भी भाजपा बड़े बदलवा कर सकती है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि भाजपा में एक इंसान को एक ही पद दिया जाता है।
बिहार भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी मौजूदा समय में प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम पद की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में भाजपा सम्राट चौधरी की जगह पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी किसी और नेता को सौंप सकती है।

बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में जनादेश मिला था। एनडीए से किनार करने के बाद जदयू (नीतीश कुमार की पार्टी) ने महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी। सत्ता परिवर्तन होते रहा लेकिन सीएम पद की जिम्मेदारी नीतीश कुमार ही निभाते रहे।
भाजपा भी खुद की सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए सम्राट चौधरी को पिछले साल मार्च में बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। भाजपा कुशवाहा समुदाय को साधने के साथ ही सम्राट चौधरी के जरिए कोइरी और कुर्मी वोटबैंक को भी अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही थी।
महागठबंधन से किनारा करने के बाद फिर नीतीश कुमार की पार्टी एनडीए की सहयोगी दलों में शामिल हो गई। नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभाली। इसके बाद फिर महागठबंधन को भाजपा और जदयू से साथ सियासी दांव खेलना पड़ा।
एनडीए की सरकार बनी तो नीतीश कुमार सीएम बने, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम की ज़िम्मेदारी मिली। इसके बाद से ही सम्राट चौधरी के दो पद संभालते आ रहे हैं। ऐसे में यह चर्चा तेज़ है कि एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा बड़े बदलाव कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications