Video: 'आतंकवाद का हम नेतृत्व कर रहे हैं,पूरी दुनिया भारत के साथ है', फिर ट्रोल हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज
BJP Leader Giriraj Singh Trolled: भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बोल को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अपनी बयानबाज़ी को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर गिरिराज सिंह का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि 'आतंकवाद का हम नेतृत्व कर रहे हैं, पूरी दुनिया भारत के साथ है'। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के वायरल वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया चलाएगी कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की फिसली ज़ुबान, उनके बयान पर को साफ सुथरा कर दिया जाएगा। लेकिन हकीकत ये है कि इंसान के दिल के अंदर जो बात चलती रहती है, वह किसी ना किसी प्रकार बाहर आ ही जाती है।

लोगों ने कहा कि चलिए मान लेते हैं कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ज़ुबान फिसल गई औऱ उन्होंने विवादित बयान दे दिया। लेकिन भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा यही है। भाजपा ने अपने 9 सालों के कार्यकाल में देश को 100 साल पीछे ढकेल दिया है।
भाजपा नेता कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया, जो विकास हुआ है वह भाजपा ने ही किया है। महंगाई, बेरोज़गारी, समाजिक सौहार्द बिगाड़ना, धर्म के नाम पर लड़वाना, इसे अगर भाजपा विकास कहती है, तो हां यही विकास भाजपा ने किया है। गिरिराज सिंह ने जो आंतकवाद वाली बात बोली है वह गलत नहीं है, भाजपा नेताओं की हक़ीक़त वही है।












Click it and Unblock the Notifications