पवन सिंह को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए भोजपुरी के सुपर स्टार के साथ पार्टी ने क्यों किया ऐसा

Lok Sabha Election: काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। उपेंद्र कुशवाहा को इस सीट से एनडीए ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पवन सिंह पर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य रहे पवन सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश पर पवन सिंह को पार्टी से बाहर किया गया है।

Pawan Singh

दल विरोधी काम के कारण पवन सिंह को किया गया पार्टी से बाहर

बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से निष्कासन आदेश जारी किया गया है। आदर्श में लिखा गया, "पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यह कार्य दल विरोधी है। उन्होंने यह कार्य पार्टी अनुशासन के विरुद्ध किया है, जिससे पार्टी की छवि धुमिल हुई है। उन्हें दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार भाजपा से निष्कासित किया जाता है।"

बीजपी ने दिया था आसनसोल का टिकट

पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। टिकट मिलने पर भोजपुरी सुपर स्टार के खुशी से झूमने और भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए वीडियो सामने आया था। हालांकि पवन सिंह ने दो दिनों बाद ही टिकट लौटा दिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी और पवन सिंह के बीच सब ठीक है और पवन बीजेपी की टिकट पर दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी चर्चा थी की भाजपा उन्हें धनबाद से प्रत्याशी बना सकती है।

आरजेडी के साथ सांठ-गांठ की भी थी चर्चा

हालांकि, खबरें ये भी आईं थी कि पवन सिंह आरा से टिकट चाहते थे लेकिन बीजेपी अपने सीटिंग एमपी का टिकट काट कर उन्हीं मैदान में उतारने के बिलकुल पक्ष में नहीं थी। भोजपुरी स्टार के आरजेडी से संपर्क साधने की भी खबरें आईं थी लेकिन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

सातवें चरण में होनी है काराकाट सीट पर वोटिंग

बता दें, काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम और सातवें चरण के अंतर्गत 1 जून को मतदान होना है। काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा, इंडिया ब्लॉक के राजाराम सिंह के साथ पवन सिंह की टक्कर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+