कभी लालू पर जो सवाल उठाते थे नीतीश, उन्हीं के सबूत पेश कर रहे हैं सुशील मोदी
ये जमीन उस शख्स से ली गई है, जिन्हें केंद्र में मंत्री बनाने के बदले पटना के 30 कट्ठा जमीन अपने परिवार वालों की करने को कहा गया था...
पटना। जमीन के जंजाल में लगातार राजद परिवार फंसता नजर आ रहा है। विपक्ष द्वारा सरकार पर हर रोज कई ऐसे मामले का पर्दाफाश किया जा रहा है जो जमीन से संबंधित हैं। या फिर यूं कहें की विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी हाथ धोकर लालू प्रसाद यादव के परिवार के पीछे पड़ चुके हैं। इसीलिए हर रोज एक ना एक लालू यादव के घोटाले का काला कारनामा मीडिया के सामने पेश करते जा रहे हैं। लालू यादव की संपत्ति का खुलासा कर रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने एक बार फिर बड़ा खुलासा करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर एक गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने मंत्री बनाने के लिए एक शख्स से तीस कट्ठा जमीन अपने परिवार के नाम पर करवाया है। ये जमीन उस शख्स से ली गई है, जिन्हें केंद्र में मंत्री बनाने के बदले पटना के 30 कट्ठा जमीन अपने परिवार वालों की करने को कहा गया था और लालू प्रसाद यादव ने ये पूरी जमीन अपने परिवार वालों के नाम पर करवा ली। सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह मंत्री बनाने के लिए रघुनाथ झा से जमीन ली गई थी उसी तरह क्रांति सिंह से मंत्री बनाने के नाम पर 95 डिसमिल जमीन ली गई और उसे अपने परिवार वालों के नाम करवा लिया गया। और तो और इस जमीन की रजिस्ट्री, टैक्स और खर्चा भी क्रांती सिंह को ही देने को कहा गया। फिर 13 मार्च 2006 को क्रांति सिंह उनके पति केशव प्रसाद सिंह और बेटा ऋषि कुमार ने अपने हिस्से की जमीन लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के नाम रजिस्ट्री कर दी।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये आरोप हम नहीं बल्कि पूर्व में वर्तमान सरकार में बैठे मंत्री ललन सिंह और शिवानंद तिवारी ने लगाया था पर उस समय वो प्रमाण नहीं दे सकते थे। लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने रेलवे का टर्न ओवर किया था। ये टर्न ओवर रेलवे का नहीं बल्कि उनके परिवार का था। जिसकी हकीकत अब सामने आ रही है।
वहीं सुशील मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुए राजद के विधायक शक्ति यादव ने कहा कि जिस वक्त क्रांति सिंह से जमीन ली गई थी उस वक्त जमीन की कीमत बहुत कम थी। तो सुशील मोदी को आड़े हाथ लेते हुए राजद विधायक ने कहा कि आर के सिन्हा और गोपाल नारायण को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए भाजपा ने कितने पैसे लिए थे? इस बात का खुलासा अब सुशील मोदी क्यों नहीं कर रहे हैं। वहीं कोलकाता में चल रहे अवैध बेनामी बिजनेस के बारे में सुशील मोदी ने अब तक क्यों नहीं जवाब दिया?
'आखिर नीतीश सरकार क्यों नहीं कर रही लालू परिवार के खिलाफ कार्रवाई'
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले 23 दिनों से लालू प्रसाद यादव के कई संपत्तियों का खुलासा किया जा चुका है जो अवैध तरीके से हासिल किया गया है। लेकिन इन खुलासों के बाद भी नीतीश सरकार उनके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, ये आश्चर्य की बात है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications