जन्म लेते ही पहले बच्चे ने अपनी मां को डराया फिर सब भाग खड़े हुए

बच्चे की संरचना को देखने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग तरह-तरह की बातें करने लगे तो देखते ही देखते इस बात की जानकारी पूरे अस्पताल में हो गई और सभी इस अद्भुत और विचित्र बच्चे को देखने के लिए वहां पहुंच गए।

Recommended Video

    Patna: महिला ने दिया मनुष्य-बंदर जैसे दिखने वाले नवजात को जन्म । वनइंडिया हिंदी

    पटना। बिहार के मोतिहारी जिले के एक निजी नर्सिंग होम में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने मनुष्य और बंदर मिश्रित प्रजाति का एक बच्चा जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेते ही अस्पताल के डॉक्टर और नर्स घबरा गए तो उसे देखकर उसकी मां भी जोर-जोर से रोने लगी। बच्चे की संरचना को देखने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग तरह-तरह की बातें करने लगे तो देखते ही देखते इस बात की जानकारी पूरे अस्पताल में हो गई और सभी इस अद्भुत और विचित्र बच्चे को देखने के लिए वहां पहुंच गए। वहीं बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए भी कोई डॉक्टर या नर्स तैयार नहीं है। तो दूसरी तरफ बच्चे को देखने के बाद उसके अपने परिजन भी उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी हुई है।

    Bizarre child scared everyone in Motihari Bihar

    जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के मोतिहारी जिले के पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के पूर्वी सरोतर पंचायत के एक निजी नर्सिंग होम का है। जहां सरोतर गांव की रहने वाली रूबी देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके पति धर्मेंद्र सहनी अपने पूरे परिवार के साथ परिवार में नई खुशी आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक बच्चा हुआ। लेकिन जैसे ही बच्चा मां की पेट से बाहर निकला उसे देख वहां उपस्थित डॉक्टर और नर्स दोनों उसे उसी स्थिति में छोड़ भाग खड़े हो गए क्योंकि बच्चे का आकार बिल्कुल विचित्र और डरावना था। वहीं बच्चे के परिजन भी असामान्य शारीरिक संरचना देखकर आश्चर्यचकित रह गए। तो दूसरी तरफ नवजात के असामान्य शरीर को देखने के लिए अस्पताल कर्मियों समेत आस-पास के लोग जमा हो गए। बड़ी-बड़ी व काली आंखों वाले बच्चे का चेहरा भी असामान्य है। बच्चा देखने में मनुष्य और बंदर प्रजाति का सम्मिश्रण लग रहा था।

    इस तरह के बच्चे के जन्म लेने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने शहरी डॉक्टर को तुरंत इस बात की जानकारी दी और महिला के परिजनों को बुलाते हुए उसे स्थिति संभालने को कहा। क्योंकि अपने बच्चे को देखकर बार-बार बच्चे की मां बेहोश हो जा रही थी। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बच्चे की मां को वहां से बाहर निकालते हुए दूसरे वार्ड में भर्ती करवाया तो बच्चे को अपनाने से इनकार करने लगे। तो बाहर से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए कहा कि ये ज्यादा देर तक जीवित नहीं रह सकता है।

    वहीं दूसरी तरफ उसे देखने के लिए वहां उपस्थित लोगों में से किसी ने उसे राक्षस का अवतार कहा तो कोई हनुमान जी समझने लगा। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को नजदीकी पुलिस की मदद लेनी पड़ी जिसके बाद की स्थिति नियंत्रित हुआ। नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस अद्भुत बच्चे का वजन ढाई किलोग्राम है और देखने में यह बच्चा मनुष्य और बंदर प्रजाति का सम्मिश्रण लग रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+