Bihta Airport Project: बिहटा एयरपोर्ट परियोजना को मंजूरी, एलिवेटेड रोड से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Bihta Airport Project Bihar: बिहार के विकास को एक और नई दिशा मिलने जा रही है। राज्य के लोगों को जल्द ही बेहतर हवाई यातायात सुविधाएं मिलने वाली हैं, क्योंकि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) ने बिहटा में नए एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
यह एयरपोर्ट 459 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इसके निर्माण का ठेका रूस की एक कंपनी को दिया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में हवाई यात्रा को सुगम बनाना और देश के अन्य बड़े शहरों से राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

पटना का मौजूदा जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में असमर्थ हो रहा है। ऐसे में बिहटा एयरपोर्ट के बनने से एयर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। बिहार सरकार का मानना है कि इस एयरपोर्ट के निर्माण से राज्य में औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'लालू पर आरोप’ मामले में अब साधु यादव का हैरतअंगेज़ दावा, बिहार में चढ़ा सियासी पारा
108 एकड़ में बनेगा नया एयरपोर्ट
बिहार सरकार ने इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 108 एकड़ जमीन आवंटित की है। यह एयरपोर्ट न केवल पटना, बल्कि पूरे बिहार और आसपास के इलाकों के लिए हवाई यात्रा को आसान बनाएगा। बिहटा एयरपोर्ट से देश के विभिन्न बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी, जिससे राज्य के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पटना से बिहटा तक एलिवेटेड रोड बनेगा
एयरपोर्ट तक लोगों की पहुंच को और आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पटना से बिहटा एयरपोर्ट तक 2000 करोड़ रुपये की लागत से एक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यह रोड 2026 तक तैयार हो जाएगा। इस सड़क के बनने से पटना से बिहटा की यात्रा बेहद सुविधाजनक और तेज हो जाएगी।
बिहार में बढ़ेगा व्यापार और पर्यटन
बिहटा एयरपोर्ट और एलिवेटेड रोड के निर्माण से राज्य के व्यापार, उद्योग और पर्यटन को काफी फायदा होगा। इससे राज्य में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। बिहार सरकार का मानना है कि यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति से राज्य में उद्योगों को मिल रहा है बढ़ावा












Click it and Unblock the Notifications