बिहारः पहले लड़की को खींच कर खेत में ले गए फिर दो दोस्त देते रहे पहरा और एक करता रहा हैवानियत

पश्चिम चंपारण। बिहार मे आए दिन दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध घटित हो रहे हैं। ताजा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र का है। जहां बदमाशों ने शौच करने गई नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। इस वारदात में आरोपी के दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता के अनुसार नौशाद, विवेक और त्रिलोकी यादव उसे बंधक बनाकर जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए फिर नौशाद ने उसका रेप किया।

ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि शोर मचाने पर जब गांव वाले पहुंचे तो विवेक और त्रिलोकी भाग गए। जबकि नौशाद को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि उसी रात नौशाद को उसके गांववाले छुड़ाकर अपने साथ ले गए। मुख्य आरोपी नौशाद मारपीट में घायल भी हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी नौशाद ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर लिया और फिर कूद गया।

आरोपी को उसके गांव वाले छुड़ाकर ले गए

आरोपी को उसके गांव वाले छुड़ाकर ले गए

इसके बाद नौशाद चलते ट्रैक्टर के आगे लेट गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल नौशाद को उसके परिजनों ने बेतिया के छावनी में स्थित डॉक्टर नासिर अली के यहां इलाज करवाया, जिसके बाद उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर तीनों आरोपियों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस आरोपितों की कर रही है तलाश

पुलिस आरोपितों की कर रही है तलाश

साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी नौशाद के बारे में बताया कि उसका इलाज कहां कराया जा रहा है इस बारे में पुलिस पता लगा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+