Bihar weather: बिहार में 'बर्फीला टॉर्चर'! मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत?
Bihar weather update: बिहार में पछुआ हवाओं और बर्फीली ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे पूरा प्रदेश 'कोल्ड-डे' की चपेट में है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए बिहार में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
राजधानी पटना समेत कई जिलों में विजिबिलिटी महज 10 मीटर रह गई है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अगले 4-5 दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Bihar cold wave: बर्फीली पछुआ हवाओं से कांपा बिहार
उत्तर भारत के पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बर्फबारी का सीधा असर बिहार के मौसम पर दिख रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने राज्य के तापमान में भारी गिरावट ला दी है। पिछले 24 घंटों में सहरसा 6.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि गया और भागलपुर में भी पारा लुढ़क गया (Bihar winter temperature today) है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, जिससे कनकनी अभी और बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Bihar में बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री? जेडीयू ने तोड़ी चुप्पी, CM नीतीश के दिल्ली दौरे का असली सच आया सामने
यातायात पर 'कोहरे की मार'
घने कोहरे ने विमानों की उड़ान और ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कम विजिबिलिटी के कारण पटना एयरपोर्ट पर बेंगलुरु और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट्स रद्द (flight delay Patna airport) कर दी गईं, जबकि 11 जोड़ी विमान घंटों देरी से संचालित हुए। रेल यात्रियों की परेशानी भी कम नहीं है। 14 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे स्टेशनों पर यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। मुंगेर में कोहरे के कारण 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
कोल्ड-डे और ऑरेंज अलर्ट का साया
मौसम विभाग ने पटना, गया और मधुबनी समेत 10 जिलों में घने कुहासे और कोल्ड-डे की चेतावनी दी है। 27 और 28 दिसंबर को राज्य के अधिकतर हिस्सों में 'ऑरेंज अलर्ट' प्रभावी रहेगा। विभाग ने खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सलाह दी है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। ठंड के कारण 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी हुई है, जहां दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रह रहा है, जिससे धूप का असर बेअसर साबित हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में 1 जनवरी से सड़क पर नहीं दिखेंगे ये बस और ऑटो, जानें सरकार का बड़ा मास्टरप्लान
Bihar weather forecast: कब मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत?
फिलहाल बिहारवासियों को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 29 और 30 दिसंबर को भी राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-पूर्व भागों में घना कोहरा छाया रहेगा। पटना में भले ही हल्की धूप खिल रही हो, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है। विभाग ने नए साल की शुरुआत तक लोगों को विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications