Bihar Weather: पटना में 40के पार पहुंचा पारा..भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू पी रहे लोग

Bihar Weather News in Hindi: हीटवेव और भीषण गर्मी से बिहार की जनता परेशान है और गर्मी को मात देने के लिए बिहार के लोगों को मीठा और नमकीन सत्तू पीते हुए देख सकते है।

Bihar Weather Today

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के तेवर और भी तीखे हो चुके हैं। तापमान तेजी से बढ़ रहा है और गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चला रहै। गर्मी की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए औऱ बहुत ही आवश्यक काम के लिए घरों से बाहर निकल रहे है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पटना में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, शनिवार 20 मई को भी बिहार की राजधानी पटना, गया समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। औरंगाबाद सूबे में सबसे गर्म जिला बन गया, यहांअधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

बिहार के कई जिलों में हीटवेव के हालात बन रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा। हालांकि, बिहार की जनता गर्मी को मात देने के लिए मीठा और नमकीन सत्तू पीते हुए देख सकते है।

Recommended Video

    Weather Updates: भयंकर गर्मी से राहत जल्द! IMD ने जताई बारिश की संभावना | वनइंडिया हिंदी

    इस बीच मौसम विभाग ने बिहार का मौसम बदलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24-25 मई को बारिश होने की संभावना है, जिससे बिहार के कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

    बता दें कि शनिवार 20 मई को बिहार की राजधानी पटना में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया था। वहीं, गया में 42.6 और नवादा में 42में पारा डिग्री रहा। अगर जमुई, शेखपुरा, भोजपुर और खगड़िया की बात करे तो यहां पारा 42 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

    इस बीच मौसम विभाग ने कहा है अभी 23 मई तक गर्मी और तेवर दिखाएगी। हालांकि, 24 मई से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों में प्री मानसून बारिश की संभावना जताई है।

    मौसम विभाग के मुताबिर, प्रदेश के 19 जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 13 जून को बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+