Bihar Voting Day: हॉट लोकसभा सीट बेगूसराय में किस मुद्दे पर डाले गए वोट, फर्स्ट टाइम वोटर ने कही ये बात
Lok Sabha Chunav: बिहार में चौथे चरण के लिए वोटिंग में मतदाताओं का काफी उत्साह दिखा। लोगों ने विभिन्न मुद्दो पर मतदान किया। वन इंडिया की टीम ग्राउंड रिपोर्ट लेने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची। इसी क्रम में फर्स्ट टाइम वोटर बंटी कुमार ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत की।
बंटी कुमार ने कहा कि यह पहली बार मैंने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया है। बहुत ही खुशी हो रही है कि मैंने अपने बेहतर भविष्य के लिए मत देकर महापर्व का जश्न मनाया। जब मैं वोट करने जा रहा है था, तो मेरे ज़ेहन में यह बात थी कि मेरे पूर्वजों ने के पास क्या मुद्दे थे।

मेरे पूर्वज बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का रोना रोते थे। पहले से हालात बेहतर हुए और विकास की बैलगाड़ी ने मालगाड़ी जैसी रफ्तार पहुंची। नेता जीतते गए और उन्हें लगने लगा की जनता को तो बस विकास का लॉलीपॉप थमाएंगे और चुनाव जीत जाएंगे। विकास की गाड़ी रुक गई।
Recommended Video
वक्त के साथ-साथ भ्रष्टाचार बढ़ने लगा और नतीजा हुआ कि विकास के मुद्दे हवा हो गये। जनता को विकास की बातों से भ्रमित कर धर्म की राजनीत होने लगी। धर्म औऱ जातिवाद के नाम पर बांटा जाने लगा। समाज में नफ़रत की बीज बोई जाने लगी।
इस तरह से अब वक्त ये आ गया कि लोग विकास (रोज़गार, महगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और भ्रष्टाचार) को छोड़कर धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं। कोई राम मंदिर निर्माण की बात कर रहा है, तो कोई हिंदू को ख़तरे में बता रहा है। मंदिर-मस्जिद के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है। विकास पर चर्चा नहीं हो रही है।
मैंन सोचा था कि जब पहली बार वोट करूंगा तो, वैसे प्रत्याशी को वोट दूंगा जिसके पास समाज में एकता, युवाओं के लिए रोज़गार, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वीज़न होगा। इसलिए इस बार मैंने नफ़रत और जहरीले चुनावी मुद्दे से अलग हटकर वोट किया है। मुझे उम्मीद है कि मेरा पहला वोट ख़राब नहीं होगा, जिसे दिया है वो जीत जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications