Voter List Download Bihar: वोटर लिस्ट 2025 से कहीं कट तो नहीं गया नाम? यहां करें तुरंत चेक और डाउनलोड
Voter List Download Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता हैं, क्योंकि इसी साल राज्य में चुनाव होने हैं। इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में वोटर लिस्ट का विशेष इंटेंसिव रिविजन (Special Intensive Revision - SIR 2025) शुरू कर दिया है।
इस बार 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर सभी मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। ऐसे में कई लोग ये जानने के लिए बेचैन होंगे कि उनका नाम इस बार की लिस्ट में है भी या नहीं। इसके लिए आपको वोटर लिस्ट डाउनलोड करनी होगी।

ऑनलाइन देखें वोटर लिस्ट में नाम
- स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (http://ceobihar.nic.in/searchinroll.html) पर जाएं।
- स्टेप 2: 'Search e-roll' पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: 'Search by Description' चुनें।
- स्टेप 4: अपना नाम, उम्र, जेंडर, जिला आदि भरें।
- स्टेप 5: Captcha डालें और 'Search' पर क्लिक करें।
- स्टेप 6: आपकी वोटर डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी।
2. EPIC नंबर से चेक करें नाम
- स्टेप 1: CEO Bihar की वेबसाइट (http://ceobihar.nic.in/searchinroll.html) पर जाएं
- स्टेप 2: 'Search by EPIC Number' चुनें।
- स्टेप 3: अपना EPIC नंबर और राज्य डालें।
- स्टेप 4: Captcha डालें और 'Search' पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: आपका नाम और वोटर डिटेल्स दिख जाएगी।
3. PDF में वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
- स्टेप 1: CEO Bihar वेबसाइट पर जाएं
- स्टेप 2: 'Search in PDF' पर क्लिक करें
- स्टेप 3: पार्ट नंबर और विधानसभा क्षेत्र चुनें
- स्टेप 4: Captcha भरें और 'View' पर क्लिक करें
- स्टेप 5: PDF डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें आपका नाम चेक कर सकते हैं
4. SMS से कैसे चेक करें?
- स्टेप 1: अपने मोबाइल में टाइप करें - CEOBIH VOTERID
- स्टेप 2: इसे भेजें - 1950 या 7738299899 पर
- स्टेप 3: Reply में आपकी डिटेल्स मिल जाएंगी।
5. शिकायत कैसे दर्ज करें?
स्टेप 1: CEO Bihar की वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: 'National Grievance Redressal System' पर क्लिक करें
स्टेप 3: लॉगिन करें (या मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें)
स्टेप 4: Grievance Form भरें
स्टेप 5: सब्मिट करें
6. शिकायत की स्थिति कैसे ट्रैक करें?
स्टेप 1: वेबसाइट पर 'Track Your Complaint' पर जाएं
स्टेप 2: Complaint ID डालें
स्टेप 3: 'Show Status' पर क्लिक करें
7. अपना BLO कैसे जानें?
स्टेप 1: CEO Bihar वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: 'Know Your BLO' पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपने क्षेत्र का BLO नाम और नंबर दिखाई देगा
8. CEO Bihar से संपर्क कैसे करें?
- Toll-Free नंबर: 1950
- ईमेल: ([email protected]](mailto:[email protected])
- फोन: 0612-2217956
- पता: 7, Sardar Patel Marg (Mangles Road), Patna - 800015
FAQs: बिहार वोटर लिस्ट 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी
क्या फोटो भी दिखेगा?
नहीं, ऑनलाइन वोटर लिस्ट में फोटो नहीं दिखता।
डाउनलोड के पैसे लगते हैं?
नहीं, ये सुविधा बिल्कुल फ्री है।
वोटर लिस्ट कितनी बार अपडेट होती है?
हर साल Chief Electoral Officer नई लिस्ट जारी करता है।
मेरा नाम वोटर लिस्ट से क्यों कट गया?
कई बार लंबी अवधि तक वोट न डालने, पते में बदलाव, या दस्तावेजों की कमी के कारण नाम हटा दिया जाता है।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे दोबारा जुड़वाएं?
आप (NVSP पोर्टल) (https://www.nvsp.in/) पर जाकर Form 6 भर सकते हैं या नजदीकी BLO से संपर्क करें।
क्या मोबाइल से वोटर लिस्ट चेक की जा सकती है?
हां, आप मोबाइल पर [ceobihar.nic.in](http://ceobihar.nic.in/) वेबसाइट खोलकर या 1950 पर SMS भेजकर चेक कर सकते हैं।
EPIC नंबर क्या होता है?
EPIC नंबर यानी Electors Photo Identity Card Number, आपका वोटर ID नंबर होता है।
क्या मैं दूसरे राज्य की वोटर लिस्ट भी देख सकता हूं?
हां, आप [election commission की साइट](https://www.nvsp.in/) पर जाकर किसी भी राज्य की वोटर लिस्ट देख सकते हैं।
क्या पंचायत स्तर की वोटर लिस्ट अलग होती है?
हां, पंचायत वोटर लिस्ट अलग होती है, जिसे [बिहार राज्य निर्वाचन आयोग](https://sec.bihar.gov.in) की साइट से डाउनलोड किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications