बिहार में फिर बेकाबू हुई भीड़, चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाले का घर फूंका
Bihar News, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को बेकाबू भीड़ का ताड़व देखने को मिला है। यहां जमीनी विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हत्यारोपी के घर के बाहर खड़ी वैन और बाइक के साथ उसके घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोश झेलना पड़ा।

घटना जिले के कुचायकोट थाना के मटिहाता गांव की है। जहां 45 वर्षीय सुरेश प्रसाद और 23 वर्षीय दिनेश प्रसाद की हत्या के बाद हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुआ। पूरे विवाद की जड़ इस गांव में ही मौजूद पांच कट्ठे से ज्यादा गैरमजरूआ जमीन बताई जा रही है। मृतक के घर के पास मौजूद इस जमीन पर सोमवार सुबह दोनों मृतक मिट्टी भराई का काम करवा रहे थे, तभी गांव के ही आरोपी गुडडू खान उर्फ गुड्डू मियां ने मिट्टी भराई पर विरोध जताते हुए दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
गुड्डू खान ने बंदूक लाकर मारी 2 हिंदुओं को गोली
मारपीट की घटना ने उग्र रूप ले लिया। जिसके बाद गुड्डू खान ने अपने घर से बंदूक लाकर दोनों को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी गुड्डू खान अपने घर में छिप गया। जिसके बाद मृतक पक्ष के लोगों ने उस घर पर ही धावा बोल दिया। उसके घर के बाहर मौजूद एक वैन और बाइक में आग लगा दी। फिर घर में भी लुक्का लगा दिए।
एएसआई घायल
ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलने पर कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे कुचायकोट थाने के एक एएसआई रितेश सिंह को चोट लग गई। जिन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुड्डू खान अरेस्ट
वहीं, घटना के बाद मौके पर सीनियर पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी गुड्डू खान को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गोपालगंज डीएम अनिमेष पाराशर ने आरोपी की बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications